Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, June 28

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सेवानिवृत्ति के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय के उप संचालक श्री मनराखन मरकाम को भावभीनी विदाई

   रायपुर । जनसंपर्क संचालनालय के उप संचालक श्री मनराखन मरकाम को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वा...

  

रायपुर । जनसंपर्क संचालनालय के उप संचालक श्री मनराखन मरकाम को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा दी गई। 31 वर्षों तक विभाग को अपनी सेवाएं देने के बाद आज श्री मरकाम सेवानिवृत्त हुए। श्री मरकाम ने अपनी सेवाओं के 7 साल 8 महीने मध्यप्रदेश में एवं 23 साल छत्तीसगढ़ में बिताये। इस मौके पर अपने अनुभव साझा करते हुए श्री मरकाम ने कहा कि जनसंपर्क विभाग में बिताये गये 31 वर्ष बहुत यादगार अनुभव हैं। इन वर्षों में साथी अधिकारियों के साथ सभी विभागीय दायित्वों का मनोयोग से पालन किया। जनसंपर्क विभाग में अधिकारियों से बहुत स्नेह मिला जो हमेशा यादगार रहेगा। इस मौके पर अपर संचालक श्री संजीव तिवारी ने कहा कि श्री मरकाम को सौंपे गये सभी दायित्व उन्होंने अच्छी तरह से पूरे किये। कार्य के प्रति उनकी सजगता और मेहनत सराहनीय है। अपर संचालक श्रीमती हर्षा पौराणिक ने इस मौके पर कहा कि श्री मरकाम ने तीन दशक विभाग को दिये और पूरी मेहनत से अपना कार्य अच्छी तरह संपादित कर सेवानिवृत्त हुए हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। अपर संचालक श्री संतोष मौर्य ने कहा कि सरगुजा संभाग में अपनी पदस्थापना के दौरान मैंने श्री मरकाम का काम निकट से देखा। वे बहुत कर्मठ और सजग अधिकारी रहे हैं। इस दौरान संयुक्त संचालक सर्वश्री पंकज गुप्ता, धनंजय राठौर, डी.एस. कुशराम, सुरेंद्र ठाकुर एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments

बंदूक की राह नहीं, विकास की राह ही भविष्य का सही विकल्प - मु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रथयात्रा में हुए शामिल, निभाई...

छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ रूपए की रेल विकास पर...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा म...

मैट्स विश्वविद्यालय में “द डिज़ाइन फेस्ट – 2025” का भव्य आगाज...

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान के त्वरित निराकरण हेतु...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की ...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

एक पेड़ मां के नाम 2.0: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आम का पौधा ...