Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 19

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नेहरू नगर फ्लाईओवर की फॉल सीलिंग धराशाई, अचानक गिरा पूरा स्ट्रक्चर

   भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में नेहरू नगर फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण को ग्रहण लग गया। नेशनल हाइवे के नेहरू नगर चौक पर फ्लाईओवर के नीचे क...

 

 भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में नेहरू नगर फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण को ग्रहण लग गया। नेशनल हाइवे के नेहरू नगर चौक पर फ्लाईओवर के नीचे की गई फॉल सीलिंग भराभरा कर गिर गया। यहां लाखों खर्च कर फ्लाईओवर के नीचे फॉल सीलिंग व अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य किए गए। जिस समय पूरा स्ट्रक्चर गिरा उस समय किसी के नहीं होने से कोई हताहत नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग 7 से 7:30 बजे के बीच नेहरू नगर फ्लाईओवर के नीचे बनी फॉलसीलिंग गिर गई। अलग अलग पार्ट में बनाए गए ती स्ट्रक्चर गिर गए। नेशनल हाइवे होने के कारण सड़क पर आवाजाही काफी अधिक रहती है, लेकिन सुबह का समय होने के बाद ट्रैफिक थोड़ा कम था। जिस समय गिरा उस समय कुछ वाहन चालक सिग्नल मौजूद थे लेकिन स्ट्रक्चर को गिरता देख वहां से हट गए। हादसे के समय यदि मौके पर ट्रैफिक अधिक होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर की फॉलसीलिंग का काम निगम द्वारा निजी क्षेत्र के सहयोग से कराया गया था। कमजोर स्ट्रक्चर व निर्माण में लापरवाही के कारण इसके गिरने की बात कही जा रही है। इधर इस मामले में भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास ने बताया कि नेहरू नगर फ्लाईओवर के नीचे फॉल सीलिंग का काम नीजि कंपनी के द्वारा किया गया। इसमें निगम का फंड नहीं लगा है। फॉल सीलिंग क्यों और कैसे गिरा इसकी जांच कराई जाएगी। 

No comments

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है...

छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए स...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वन-टू-वन बैठकों से खुले वैश्विक निवे...

प्रवासी भारतीयों के साथ मध्यप्रदेश का है मजबूत जुड़ाव : मुख्य...

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है...

आंगनबाड़ियों में दिख रहा बदलाव

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में विशुद्ध रूप से राज...

विकास की नई इबारत: धमतरी में बदलते ग्रामीण परिदृश्य की कहानी

प्रदेश में अब तक 422.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से गुणवत्ता सुधार करने रोडमैप मा...