——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बलिदानी कमलेश के स्वजन से मिलकर उपमुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस

  रायपुर। नारायणपुर जिले में हुए आइईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी बलिदानी जवान कमलेश साहू को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नमन ...

 

रायपुर। नारायणपुर जिले में हुए आइईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी बलिदानी जवान कमलेश साहू को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। मुख्यमंत्री ने बलिदानी जवान के स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश उनके साथ है। कमलेश साहू ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की है।  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी गुरुवार को हसौद पहुंचकर बलिदानी कमलेश साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बलिदानी के पिता मुंगेश्वर साहू को गले लगाकर ढांढस बंधाया। उप मुख्यमंत्री ने बलिदानी की माता तारा देवी साहू, पत्नी वृंदाबाई साहू, बड़ी बहन कमलेश्वरी साहू और छोटे भाई यशवंत साहू सहित अन्य स्जवन से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि बलिदानी कमलेश साहू ने देश की सेवा करते हुए वीरगति प्राप्त की है। उनकी शहादत को नमन है। विधायक केदार कश्यप, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी हसौद पहुंचकर बलिदानी कमलेश को श्रद्धांजलि दी। 

No comments