Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जनता को पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की सरल व स्वच्छ छवि भा गई,ऐतिहासिक मतों से मिली जीत

राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव की जनता ने डा. रमन सिंह को विजय दिलाकर एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता का प्रमाण दिया है। कांग्रेस की कर्...

राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव की जनता ने डा. रमन सिंह को विजय दिलाकर एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता का प्रमाण दिया है। कांग्रेस की कर्ज माफी जैसी कथित प्रभावकारी घोषणा और कई तरह के चुनावी दांव-पेंचों के चलते टक्कर वाली मानी जा रही राजनांदगांव सीट पर रमन की ऐतिहासिक मतों से जीत ने बता दिया कि संस्कारधानी को रमन की वह सरल व स्वच्छ छवि भा गई, जो 1999 में लोकसभा चुनाव के बाद से यहां की जनता देख रही हैं। नकारात्मकता से कोसों दूर रहने वाले रमन उच्च सुरक्षा घेरे के बाद भी बड़ी सहजता से लोगों के बीच पहुंचते रहे। हमेशा उनके लिए उपलब्ध रहे। उनके इसी व्यक्तित्व को जनता ने चौथी बार पसंद किया। लोगों ने उनके 15 वर्षों के मुख्यमंत्रितत्व काल को करीब से देखा है। उनकी बेदाग छवि हर वर्ग को भायी। इस जीत से यहां की जनता के प्रति डा. रमन का विश्वास प्रगाढ़ हुआ है। यह भी कह सकते हैं कि यह योग्य राजनेता की भी जीत है। क्योंकि विगत पांच वर्ष के विपक्ष वाले विधायकी कार्यकाल को भी बारीकी से समझा। इस दौरान विकास के पैरों पर पड़ी जंजीरों को तोड़ने की अपेक्षा ने रमन की जीत को भारी-भरकम बनाया। कोरोना काल में क्षेत्र की जानता से सतत संपर्क, संवाद और दिलखोल सहयोग ने सहजता की अमिट छाप छोड़ी। महिला, पुरुष, युवा व प्रबुद्ध वर्ग ने दिल खोलकर वोट किया। 61 प्रतिशत मत मिलना यह भी दर्शाता है कि रमन के मन में नंदगांव और नांदगांव के दिल में रमन हैं। दूसरी तरफ बंद हो चुकी बीएनसी मिल्स के बदल नया उद्योग खोलने का चुनावी वादा पूरा नहीं होना भी भाजपा के लिए लाभकारी रहा। सड़कों की बदहाली, सरकारी कार्यालयों की दूसरे जिलों में शिफ्टिंग, मेडिकल कालेज अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं के साथ चिकित्सकों की कमी, क्षेत्र में विकास कार्यों का रुकना, कांग्रेस की अकल्पनीय हार का कारण बना। इतना ही नहीं कांग्रेस सरकार की शराबबंदी को लेकर वादाखिलाफी, बेरोजगारों को चुनावी वर्ष से भत्ते की शुरुआत, संविदा कर्मचारियों के नियमित नहीं करने की नाराजगी का भी लाभ राजनांदगांव में भाजपा को मिला।

No comments

सीएम विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ को 1 लाख टन अतिरिक्त...

उद्योगों की मांग अनुसार कौशल विकास पाठ्यक्रम डिजाइन करें : र...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमि...

बस्तर संभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता

वतंत्रता दिवस पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा में करें...

: भ्रामक समाचार प्रसारित कर वित्त मंत्री एवं सरकार की छवि धू...

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 19 अगस्त को निकल...

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से घर-घर पहुँची ग्रीन एनर्जी

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग से युवाओं और महिलाओं को मिली नई दिश...

आदि कर्मयोगी अभियान: जनजातीय बहुल गांवों मेंबुनियादी सुविधाए...