Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, August 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कांग्रेस की कुछ योजनाएं अच्छी हैं वह जारी रहेंगी- विजय शर्मा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कैबिनेट की बैठक के संबंध में कहा है कि पूर्व सरकार की सभी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी...

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कैबिनेट की बैठक के संबंध में कहा है कि पूर्व सरकार की सभी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद करने के सवाल पर विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का तरीका गलत था, कुछ योजनाएं अच्छी हैं वह जारी रहेंगी। कुछ योजनाएं अनुपयोगी हैं वह बंद कर दी जाएंगी। श्री शर्मा ने कहा कि, गोठान योजना गलत है ऐसा हमने कभी नहीं कहा हम कहते रहे हें कि, उसका इंप्लीमेंटेशन गलत किया जा रहा है। इसमें पैसा खाया जा रहा है, ऐसा हमने कहा था। प्रशासनिक सर्जरी पर उन्होंने कहा जो अच्छा काम करेगा वह रहेगा, नया पुराना कोई मामला नहीं है। नक्सली हमले में शहीद हुए सक्ति जिले के जवान पर उपमुख्यमंत्री ने कहा- शहीद कमलेश साहू के परिवार से मुलाकात हुई है। घटना बहुत दुखद है, मैं समझना और जानना चाहता हूं कि, नक्सली ऐसा क्यों करते हैं? नक्सली चाहते क्या हैं? श्री शर्मा ने कहा कि, दोषी जो भी हो, जंगल के किसी भी कोने में हो उसे खोजा जायेगा। हार के बाद कांग्रेस पार्टी में मचे बवाल और महंत रामसुंदर दास कांग्रेस से इस्तीफा देने पर श्री शर्मा ने कहा कि, महंत जी ने हार से दुखी नहीं, धोखे से दुखी होकर ऐसा किया होगा। महंत रामसुंदर दास को धोखा दिया गया था। बता दें कि पिछले चुनाव में भी महंत ने कसडोल से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन एन वक्त कांग्रेस ने उनकी टिकट काट दी थी। इसी तरह इस बार भी महंत ने जांजगीर जिले की किसी सीट से टिकट की मांग की थी। मगर उन्हें रायपुर से दक्षिण का टिकट दे दिया गया।

No comments

मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें...

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी का क...

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव – संस्कृति और गौरव का होगा भव्य उत्सव ...

मुख्यमंत्री साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र...

विदिशा में 22 अगस्त से सेना भर्ती रैली: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़...

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास...

स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैद...

स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने किया ध्वजारोहण