Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

प्रह्लाद पटेल ने लोकसभा से इस्तीफा दिया, भोपाल भेजे जा रहे हैं

  नयी दिल्ली । मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार के गठन से पहले, दमोह लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि और केंद्रीय मंत्री प्रह्ला...

 

नयी दिल्ली । मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार के गठन से पहले, दमोह लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बुधवार को सदन के सदस्यता से त्यागपत्र देने की घोषणा की। श्री पटेल ने आज संसद भवन परिसर में संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा से आशीर्वाद प्राप्त कर लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। भाजपा ने हाल में विधानसभा चुनाव में श्री पटेल को मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर सीट से चुनाव लड़ाया था जहां वह इकतीस हजार मतों से अधिक के अंतर से विजय हुए थे। उन्होंने बताया कि वह मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा दे रहे हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व सफलता के बाद पार्टी की नई सरकार के गठन में जिम्मेदारी मिलने की चर्चाओं के बीच उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह भोपाल जा रहे हैं। श्री पटेल को मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति मंत्रालयों में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। श्री पटेल मध्य प्रदेश में पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वाजपेई की तीसरी सरकार में वह कोयला राज्य मंत्री थे। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी लगातार पांचवीं बार सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने विधायक दल के नेता का चयन अभी नहीं किया गया है। मध्यप्रदेश में नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने किसी को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में आगे नहीं किया था। वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करेंगे।

No comments

मुख्यमंत्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौज...

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दि...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सर...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलल...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरक...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापा...

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom...

'स्कूटी दीदी' बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री व...