Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, May 22

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भूपेश सरकार में मंत्री अमरजीत ने मूंछ को दांव पर लगाया

   रायपुर। छत्त्तीसगढ़ में एक बार फिर मूंछों पर राजनीति शुरू हुई है। वर्ष 2003 में भाजपा नेता दिलीप सिंह जूदेव ने अपनी मूंछ को दांव पर लगा...

 

 रायपुर। छत्त्तीसगढ़ में एक बार फिर मूंछों पर राजनीति शुरू हुई है। वर्ष 2003 में भाजपा नेता दिलीप सिंह जूदेव ने अपनी मूंछ को दांव पर लगाया था। इस बार आदिवासी नेता और भूपेश सरकार में मंत्री अमरजीत भगत ने मूंछ को दांव पर लगाया है। दरअसल, भाजपा ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री आवास को लेकर राजधानी के पिरदा में प्रदर्शन किया था। यहां वरिष्‍ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने कहा कि प्रदेश में जब तक भाजपा की सरकार नहीं बन जाती, तब तक वह अपना बाल नहीं कटाएंगे। साय के बयान के जवाब में अमरजीत भगत ने कहा कि अगर प्रदेश मेें भाजपा की सरकार बन जाएगी, तो वह अपनी मूंछ मुड़ा देंगे। साय और भगत के बयान के बाद इंटरनेट मीडिया पर जमकर चर्चा होने लगी है। भाजपा ने भगत की एक ऐसा चित्र ट्वीट किया जिसमें वह बिना मूंछ के नजर आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने भी भाजपा और साय को घेरते हुए कई ट्वीट किया। नंदकुमार साय के बयान के बाद कांग्रेस ने नया दांव खेला है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नंदकुमार साय और अमरजीत भगत दोनों आदिवासी समाज के सम्मानित नेता है। कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज का सम्मान करती है। प्रदेश की जनता 2023 के विधानसभा चुनाव में पुन: कांग्रेस की सरकार बनाकर नंदकुमार साय के सिर के बाल और अमरजीत भगत की मूंछ को कटने से बचाएगी। प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनने के बाद खुशहाल हुई है। ठाकुर ने कहा कि भाजपा भोले भाले नंदकुमार साय का उपयोग अपनी राजनीतिक लोलुपता को पूरा करने के लिए करती है। 15 साल सत्ता रहने के दौरान नंदकुमार साय के साथ भाजपा ने दोयम दर्जे का व्यवहार किया था। आज जब सत्ता चली गई, तब भाजपा एक बार फिर नंदकुमार साय को आगे कर आदिवासियों के वोट को बटोरना चाहती है। गौरतलब है कि नंदकुमार साय राज्य गठन केबाद पहले नेता प्रतिपक्ष चुने गए थे। अगले चुनाव में भाजपा ने साय को तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी केखिलाफ मरवाही विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। साय यह चुनाव हार गए और प्रदेश की राजनीति से उनकी धीरे-धीरे विदाई हो गई। केंद्र में मोदी सरकार आने केबाद साय को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था।

No comments

अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्...

राज्यपाल रमेन डेका से पूर्व नेताप्रतिपक्ष चंदेल एवं हस्त शिल...

राज्यपाल डेका से विधायक कौशिक ने सौजन्य भेंट की

उप मुख्यमंत्री साव ने मावा मोदोल योजना के तहत संचालित कोचिंग...

भानुप्रतापपुर का पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन आधुनिक भारत का प्र...

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह: दहेज मुक्त समाज की दिशा में...

सुगम और समावेशी निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पिछले ...

पहलगाम शहीद के परिवार को MATS विश्वविद्यालय द्वारा पूर्ण छात...

सिवनी मालवा में भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली "तिर...

देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के रूप में...