Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कर्नाटक विकास का ‘पावरहाउस’ है: प्रधानमंत्री मोदी

   नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक विकास का ‘पावरहाउस’ है और कई क्षेत्रों में देश के लिए योगदान दे रहा है...

 

 नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक विकास का ‘पावरहाउस’ है और कई क्षेत्रों में देश के लिए योगदान दे रहा है। चुनावी राज्य कर्नाटक का दौरा करने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री ने यह बात कही। कर्नाटक के मांड्या की अपनी यात्रा की झलकियां साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मांड्या अद्भुत है और लोगों ने उन्हें जो स्रेह दिया उसे वह हमेशा संजोकर रखेंगे। एक नागरिक के ट्वीट के जवाब में, मोदी ने कहा, ‘‘कर्नाटक विकास का एक पावरहाउस है, जो कई क्षेत्रों में राष्ट्र के लिए योगदान दे रहा है।’’ उन्होंने कहा कि इस ‘‘महान राज्य’’ के लोगों की सेवा करना सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री ने रविवार को दक्षिण के इस राज्य की यात्रा के दौरान पुराने मैसूर क्षेत्र के मांड्या और उत्तरी कर्नाटक के धारवाड़ में दो जनसभाओं को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री ने करीब 16,000 करोड़ रुपये की मैसूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस-वे परियोजना सहित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कर्नाटक में मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

No comments

हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्य...

मुख्यमंत्री ने दुधारू पशु प्रदाय योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अ...

छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख...

मुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया श...

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में श...

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…