Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, May 28

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

फूलों की खेती से महका महिलाओं का जीवन

  गेंदा फूल उत्पादन से तुड़गे गौठान की महिलाओं के जीवन में आई खुशहाली  रायपुर। परम्परागत् खेती की जगह आधुनिक खेती फायदे का सौदा साबित हो रही ...

 

गेंदा फूल उत्पादन से तुड़गे गौठान की महिलाओं के जीवन में आई खुशहाली

 रायपुर। परम्परागत् खेती की जगह आधुनिक खेती फायदे का सौदा साबित हो रही हैं। इससे कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत तुड़गे के गौठान में काम कर रही महिलाओें की जिन्दगी भी अब महकने लगी है। शीतला स्व-सहायता समूह की इन महिलाओं ने तुड़गे के गौठान की महज 04 डिसमिल भूमि में कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग से पहली बार गेंदा फूल के टेनिस बॉल किस्म की खेती शुरू की है। पहली बार में ही महिलाओं को अच्छा मुनाफा हो रहा है। समूह की महिलाएं औसतन 100 रुपए प्रति किलो की दर से गेंदा फूल की बिक्री कर रही हैं। उन्होंने अब तक 150 किलोग्राम फूल बेच कर 15 हजार रुपए कमाए हैं। महिलाओं ने बताया कि करीब 300 किलोग्राम से अधिक फूलों का उत्पादन होने की संभावना है, जिससे समूह को अच्छी आमदनी मिलेगी। इस सफलता से इन महिलाओं के चेहरे की खुशी दोगुनी हो गई है। महिला समूह की सक्रिय सदस्य सुलोचना रावटे, शांति नेताम, मालती नरेटी, मंगतीन नेताम, बृजबत्ती, गिरजा बाई और विमला ने बताया कि गौठान में वर्मी खाद उत्पादन के अलावा पहली बार ट्रायल के रूप में गेंदा फूल की खेती  की जा रही है। खेती के लिए टेनिस बॉल नाम के गेंदा फूल की हाइब्रिड वैरायटी के बीज को मंगवाया गया है। इसके लिए पहले नर्सरी तैयार की गई तथा रोपाई के बाद फूलों की हार्वेस्टिंग की गई। उन्होंने बताया कि फूलों की खेती में खास बात यह है कि इससे कम पानी, कम लागत और कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। गेंदा फूल की मांग भी वर्षभर बनी रहती है। उन्होंने अपने नए रोजगार एवं हो रही आमदनी के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिमगा में ढाबा में किया भोजन, ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 ला...

मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने बिरहोर महिलाओं को सौंपी पक्के आवास की चाबी

युक्तियुक्तकरण का फैसला छात्रों के हित में: मुख्यमंत्री विष्...

विष्णु के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भर...

कर्मचारियों के हित में है प्रदेश का हित, प्रदेश के हित में र...

गरीब कल्याण के साथ समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है अच्छी सर...

राज्यपाल रमेन डेका ने टी बी मरीजों को भेंट की पोषण टोकरी

गुलमोहर पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल: सारंगढ़-बिलाइ...