Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 19

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

फिल्म अभिनेत्री चित्राशी रावत कल बिलासपुर में रचाएंगी शादी

  बिलासपुर। ध्रुव और चित्राशी जन्म जन्मांतर के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शनिवार को बिलासपुर में उनकी शादी होने जा रही है। वर-वधु के स्वजन व...

 

बिलासपुर। ध्रुव और चित्राशी जन्म जन्मांतर के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शनिवार को बिलासपुर में उनकी शादी होने जा रही है। वर-वधु के स्वजन व पारिवारिक मित्रों के आने का सिलसिला आज से शुरू हो जाएगा। फिल्म अभिनेत्री चित्राशी रावत ने शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया में भारतीय हाकी टीम के फारवर्ड खिलाड़ी कोमल चौटाला का किरदार निभाया था। इसके साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। चित्राशी रावत देहरादून की रहने वाली है। ध्रुवादित्य भगवानानी और चित्राशी रावत की मुलाकात 10 साल पहले एक फिल्म सेट पर हुई थी। फिल्म प्रेममयी के सेट पर दोनों साथ-साथ काम कर रहे थे। ध्रुवादित्य भगवानानी और चित्राशी रावत की मुलाकात में बदल गई। और अब दोनों शनिवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ध्रुवादित्य भगवानानी रायपुर के रहने वाले हैं। वे फिल्म उद्योग में एक अभिनेता और लेखक के तौर पर मुंबई में काम कर रहे हैं। ध्रुवादित्य ने रेडियो जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वेब सीरीज और फिल्मों में भी काम किया है। वर्तमान में एक अभिनेता और लेखक के रूप पर वे मुंबई में काम कर रहे हैं. ध्रुव के पिता अधीर भगवानानी ने बताया कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को चाहते हैं। चार फरवरी को उनका विवाह बिलासपुर में होने जा रहा हैं। चित्राशी बहुत अच्छी लड़की है और अब वह हमारे परिवार का हिस्सा बनने जा रही है। परिवार के सभी लोग बहुत खुश हैं।

No comments

मुख्यमंत्री 19 जुलाई को एस्पायर फार्मास्युटिकल के अत्याधुनिक...

कोतबा के स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उ...

राज्य के 11 जिलों को भारत सरकार से मिला कैटरेक्ट ब्लाइंडनेस ...

डिबायन लेबोरेट्रीज को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, ₹25 ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयत्नों से मिली ऐतिहासिक स्...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पेन में की निवेश, शिक्षा और सांस्क...

मर्काबार्ना का समग्र मॉडल मध्यप्रदेश के लिये प्रेरणादायक : म...

धान खरीदी का अनुमान 70 से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन: केंद्र स...

प्रदेश के अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध डबल इंजन सर...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में नेशनल ...