Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 5

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :
latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

प्रदेश में अब स्कूल की बच्चियां भी सुरक्षित नहीं : शालिनी राजपूत

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाई कर...


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाई कर रही तीन छात्राएं अचानक लापता होने की घटना पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है प्रदेश में लगातार महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। जिस पर तो प्रदेश सरकार का जरा भी ध्यान नहीं आए तो वही दूसरी ओर आए दिन अपहरण की घटनाएं हो रही है जिसको लेकर भी प्रदेश सरकार अब तक कोई उचित कदम नहीं उठा पाई है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद होने का मुख्य वजह प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ढुलमुल कानून व्यवस्था है जिसे दुरुस्त करने के नाम पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने 4 वर्ष के कार्यकाल में कोई कदम नहीं उठाया।
जल्द ही आंदोलन के माध्यम से महिला मोर्चा सवाल पूछने जा रही है इस सरकार को जवाब तो देना ही होगा।

No comments