Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, October 9

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भिलाई में कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर को पीट-पीट कर मार डाला, तालाब के किनारे मिला शव

  भिलाई। दुर्ग में कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर (39) की सोमवार देर रात पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वो चरोदा नगर निगम में हथखोज वार्ड-2 से पार्...

 


भिलाई।
दुर्ग में कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर (39) की सोमवार देर रात पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वो चरोदा नगर निगम में हथखोज वार्ड-2 से पार्षद थे। उनका शव लहूलुहान हालत में तालाब के किनारे मिला। परिजन उन्हें लेकर बीएम शाह अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके चेहरे और पीठ पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हमलावरों ने धारदार हथियार और रॉड या डंडे से उनके ऊपर वार किया था। एक दिन पहले ही सूरज का जन्मदिन था। जानकारी के मुताबिक, सूरज बंछोर रात करीब 9 बजे घर से निकले थे। इसके बाद सरकारी स्कूल के पीछे बंधवा तालाब के पास खून से लतपथ हालत में मिले थे। सूरज के दोस्तों का कहना है कि वहीं से किसी ने उनके भाई को इसकी सूचना दी। अभी तक हमलावरों और हमले का कारण सामने नहीं आ सका है। फिलहाल पुलिस इसके पीछे विवाद मान रही है।
नुकीली और ठोस चीज से किया गया हमला
एएसपी संजय ध्र्रुव ने बताया कि रात करीब पौने 12 बजे पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी। तब तक परिजन सूरज को लेकर बीएम शाह हास्पिटल अस्पताल पहुंच चुके थे। बदमाशों ने किसी नुकीली और ठोस वस्तु से सूरज पर हमला किया है। जिससे सूरज के चेहरे, शोल्डर और पीठ पर निशान मिले है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हत्या का कारण और हत्यारे के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।
तीन से ज्यादा हमलावर होने की आशंका
अभी तक की जांच में पता चला है कि हमले में तीन से ज्यादा लोग शामिल थे। हत्या से पहले वहां बैठ कर पार्टी करने की भी बात सामने आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सूरज बंछोर के साथ जो लोग थे, उन्हें पहली बार उनके साथ देखा गया था। ऐसे में आशंका है कि पूरी प्लानिंग कर हमलावरों ने उनकी हत्या की है। हमला इतनी बुरी तरह किया गया कि उनका एक कंधा तक टूट गया था। पुलिस ने इस मामले में कई संदेहियों को हिरासत में लिया है।

No comments

छत्तीसगढ़ में जल्द ही गाय को मिलेगा गौमाता का दर्जा - मुख्यम...

बस्तर बदल रहा है — अब यहां विकास और विश्वास की बयार बह रही ह...

पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली हमारी सांस्कृतिक पहचान और जनसेवा क...

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य ...

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी ...

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना...

लखपति दीदी बन आर्थिक रूप से बनी सक्षम

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ...

घर की छत केवल ऊर्जा का स्रोत नहीं, बल्कि बचत और स्वावलंबन का...

ग्रामीण विकास के लिए अधोसंरचना विकास और हितग्राही मूलक योजना...