Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 5

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रोहिणी कोर्ट में शूटआउट: दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

  नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार दोपहर को हुई गोलीबारी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए दो...

 


नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार दोपहर को हुई गोलीबारी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ा है।  यह दोनों उत्तर पश्चिमी दिल्ली के हैदरपुर के निवासी हैं। स्पेशल सेल ने दोनों को कोर्ट के गेट नंबर चार के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है, यहीं गोलीबारी हुई थी। आपको बता दें कि रोहिणी कोर्ट रूम में जज के सामने शुक्रवार दोपहर को दो हमलावरों ने पेशी के लिए आए गैंगस्टर जितेन्द्र उर्फ गोगी (30) की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इससे कोर्ट में भगदड़ मच गई थी। गोगी को पेशी के लिए लाए स्पेशल सेल के कमांडो ने दोनों हमलावरों को कोर्ट रूम में ही ढ़ेर कर दिया था। बताया जा रहा है कि कोर्ट रूप में दोनों तरफ से 30 से 35 गोलियां चलीं थीं। दोनों हमलावर वकील की पोशाक में आए थे और सुबह ही कोर्ट रूम में जाकर बैठ गए थे। सूचना मिलते ही जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच थे। दिल्ली पुलिस ने जितेन्द्र गोगी पर चार व हरियाणा पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। रोहिणी जिला डीसीपी प्रवण तायल ने बताया कि दिल्ली के टॉप-10 गैंगस्टर में शुमार जितेन्द्र मान गोगी को रोहिणी कोर्ट रूम 207 में हत्या के प्रयास के एक मामले में पेशी के लिए लाया गया था। कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी कि वकील की पोशाक पहने दो हमलावरों ने गोगी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि गोगी को तीन से चार गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में स्पेशल सेल के कमांडो ने दोनों हमलावरों पर गोली चला दी। दोनों की हमलावर मौके पर ढेर हो गए। कोर्ट रूम में करीब 15-20 मिटन तक गोलियां चलती रहीं। इसके बाद कोर्ट की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। 

No comments

नर्मदा परिक्रमा तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए परिक्रमा पथ...

दीपावली के बाद बहनों को हर महीने देंगे 1500 रुपए : मुख्यमंत्...

मुख्यमंत्री ने देवशयनी एकादशी की दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ज...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक: मंत्री ...

कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रधान पाठक निलंबित

प्रदेश में अब तक 229.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

विधानसभा की कार्यवाही से आमजनों को अवगत कराने में संसदीय पत्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लिया ...

छत्तीसगढ़ में वैकल्पिक उर्वरकों की कोई कमी नही