Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, June 26

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दूसरे दिन भी कोरोना से बड़ी राहत: 20 हजार से कम मिले मरीज, 378 लोगों की हुई मौत


 नई दिल्ली। कोरोना महामारी को लेकर लगातार दूसरे दिन राहत की खबर आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के ताजा आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,870 नए मामले सामने आए हैं और 378 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 28,178 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं भारत में फिलहाल कोरोना के 2,82,520 एक्टिव मरीज हैं। मंगलवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,795 नए मामले सामने आए थे और 179 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि इस दौरान 26,030 लोग स्वस्थ भी हुए थे।  वहीं सोमवार की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,041 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 276 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं, 29,621 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए थे। जबकि रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,326 नए मामले सामने आए थे। जबकि 260 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 26,032 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए।

No comments

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान के त्वरित निराकरण हेतु...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की ...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

एक पेड़ मां के नाम 2.0: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आम का पौधा ...

उत्तरप्रदेश के राज्य मंत्री संजय सिंह गौड़ ने मंत्री रामविचार...

बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्म...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को ...

वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर होनहार युवा कलाकारों...

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा 29 जून और 5 जु...

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान के त्वरित निराकरण हेत...