abernews अबेर न्यूज रायपुर। एक पिता ने अपने बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाया। ऐसा उसने एक बार नहीं बल्कि ढाई सालों में कई बार किया। तब बच्ची ...
abernews अबेर न्यूज रायपुर। एक पिता ने अपने बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाया। ऐसा उसने एक बार नहीं बल्कि ढाई सालों में कई बार किया। तब बच्ची की उम्र 15-16 साल रही होगी, अब बेटी 18 साल की हो चुकी है। इंसानी संवेदनाओं को झकझोर कर रख देने वाली ये वारदात रायपुर उरला इलाके की है। रविवार की रात इस मामले की शिकायत लेकर बेटी और उसकी मां खुद थाने पहुंचीं। उरला थाने के पुलिस स्टाफ के ही होश उड़ गए महिला और उसकी बेटी की बातें सुनकर। पुलिस ने केस दर्ज किया। सोमवार को इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।
बेटी ने मां से बताई थी सारी बात
करीब ढ़ाई साल पहले आरोपी ने नशे की हालत में पहली बार अपनी ही बेटी के साथ जबरदस्ती की। तब मारपीट करके बेटी को डरा दिया। बच्ची ने भी किसी ने कुछ नहीं कहा। कुछ दिन बाद फिर रात के वक्त इसी हरकत को पिता ने दोहराया। इसके बाद कई बार जब लड़की मां घर पर नहीं होती थी आरोपी बेटी के साथ अश्लील हरकत करता रहा। बेटी ने इसके बाद ये बातें मां को बता दीं।
बेटी के मुंह से पति के बारे में ये सब सुनकर मां को भी क्या करें ये नहीं सूझा। आरोपी पेशे से ड्राइवर है। कई बार घर से कई दिनों के लिए बाहर ही रहता था। मगर जब लौटता तो फिर पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करना, बेटी को सताना ये उसकी आदत बनती जा रही थी। लड़की की मां ने कई बार पति को समझाया, मगर वो नहीं माना। अब बेटी बालिग हो चुकी है। कई दिनों से बाप की दरिंदगी झेलने से परेशान बेटी और उसकी मां ने अब पुलिस से मदद मांगी, तब जाकर इस कलयुगी पिता के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments