abernews अबेर न्यूज। बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर कोलस्टन जूलियन, अभिनेता जैकी भगनानी और एक एंटरटेनमेंट कंपनी के संस्थापक अनिर्बान पर मुंबई क...
abernews अबेर न्यूज। बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर कोलस्टन जूलियन, अभिनेता जैकी भगनानी और एक एंटरटेनमेंट कंपनी के संस्थापक अनिर्बान पर मुंबई की एक मॉडल ने इनके खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़, रेप और यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। फोटोग्राफर कोलस्टन जूलियन के साथ इस मामले में 9 लोग ओर भी शामिल हैं। बता दें पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकरी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने मॉडल की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376, 354 के तहत मामला दर्ज किया है। जिसके चलते आरोपी बनाए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा सकती है और उनकी गिरफ्तारी भी संभव है। इसके साथ ही आपको बता दें 28 साल की मॉडल ने एफआईआर में आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से 2019 के बीच आरोपी ने उसे फिल्मों में रोल दिलाने के नाम कई मौकों पर उसका शारीरिक रूप से उत्पीड़न किया। इसकी वजह से उसे मानसिक आघात भी पहुंचा है। वह एक्टिंग के लिए मुंबई आई थीं, इसी के बाद ये सारी घटनाएं हुई हैं। पीड़िता ने इंड्रस्ट्री में कई जगह काम किया है।
एफआईआर में आईपीसी की धारा 376(एन) और 354 के तहत 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिनमें मशहूर फोटोग्राफर कोलस्टन जूलियन के अलावा एक एंटरटेनमेंट कंपनी के मालिक अनिर्बान ब्लाहो, निखिल कामतो, शील गुप्ता, अजीत ठाकुर, अभिनेता जैकी भगनानी, गुरुज्योत सिंह, कृष्ण कुमार और विष्णु इंदुरिक के नाम शामिल हैं।
पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि वह वर्ष 2014 में मुंबई आई थी। वह आरोपी बनाए गई सभी लोगों से अलग-अलग मौकों पर पर मिली थी। आरोप है कि कॉलस्टन जूलियन ने उसके साथ बलात्कार किया।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments