Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

PM केयर्स फंड से DRDO के ऑक्सीकेयर सिस्टम की मिली मंजूरी, खरीदी जाएंगी 1.50 लाख यूनिट्स

aber अबेरन्यूज़ नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित ऑक्सीकेयर सिस्टम की 1.50 लाख इकाइयों की खरी...


aber अबेरन्यूज़ नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित ऑक्सीकेयर सिस्टम की 1.50 लाख इकाइयों की खरीद को मंजूरी दी है। इसके लिए पीएम केयर्स फंड से 322.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जल्द ही इसकी सप्लाई प्रक्रिया शुरू हो सकती है। बुधवार को डीआरडीओ ने इस बात की जानकारी दी है। 

खास बात है कि संस्था के कोविड ड्रग 2-deoxy-D-glucose (2-DG) को हाल ही में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिली है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीएम केयर्स फंड ने डीआरडीओ के विकसित किए ऑक्सीकेयर सिस्टम के 1 लाख 50 हजार यूनिट्स के खरीद की मंजूरी दे दी है। इसकी कीमत 322.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

एजेंसी के अनुसार, यह एक SpO2 आधारित ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम है, जो ऑक्सीजन को नियंत्रित करता है, जो महसूस किए SpO2 स्तर के आधार पर मरीज तक ऑक्सीजन पहुंचाता है।

No comments