Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि मिलने से किसानों को मिला आर्थिक संबल : शशिकांत द्विवेदी

aber अबेरन्यूज़ रायपुर। भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने देश के किसानों के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी प्रधानमन्त्री किसान...


aber अबेरन्यूज़ रायपुर। भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने देश के किसानों के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि की 8वीं किश्त देकर निश्चय ही इस कोरोना काल में किसानों की समृद्धि और खुशहाली की चिंता कर आर्थिक सम्बल प्रदान किया है। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने प्रधानमन्त्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहे किसानों को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के पुण्य अवसर पर छत्तीसगढ़ के 24.60 लाख किसानों को र 517.45 करोड़ की राशि उनके खाते में डी बी टी के माध्यम से सीधे अंतरित कर निश्चय ही किसानों को आर्थिक संबल प्रदान किया है। इस योजना से लघु सीमांत किसानों को बहुत फायदा हुआ है। प्रधानमंत्री जी ने इस विपदा की घड़ी में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व अक्षय तृतीया पर किसानों का ध्यान रखते हुए बड़ा तोहफा दिया है। श्री द्विवेदी ने कहा कि देश के 9.5 करोड़ किसानों को ₹20668/- करोड़ की राशि प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से सीधे उनके खातों में डी बी टी के माध्यम से अंतरित की गई है। इसके लिए पूरे प्रदेश के किसानों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवम् कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।


No comments