Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

टीकाकरण अभियान में पूरी तरह से प्रदेश सरकार नाकामःडी.पुरंदेश्वरी

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने बिलासपुर और सरगुजा  संभाग की ली बैठक aber news रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी ने भाजपा के बिल...



भाजपा प्रदेश प्रभारी ने बिलासपुर और सरगुजा  संभाग की ली बैठक

aber news रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी ने भाजपा के बिलासपुर व सरगुजा  संभाग के प्रमुख  पदाधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से बैठक लेकर सेवा ही संगठन अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना को  परास्त करने के लिये टीकाकरण एक महात्वपूर्ण अस्त्र  है। केन्द्र की हमारी सरकार ने प्रदेश सरकार को हर संभव मदद दे रही है।
लेकिन प्रदेश सरकार पहले दिन से टीकाकरण अभियान पर सवाल उठाने में लगी थी यही कारण है कि प्रदेश में लगातार भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जिस हम सबको दूर करने की जरूरत है। इसके साथ ही प्रदेश की नाकाम सरकार को हर मोर्चे पर हमें करारा जवाब देना होगा। प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने सेवा  ही संगठन अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक से जनता से जुड़ने अपील है। प्रदेश सरकार के नाकामियों के बताकर हम सबको सेवाभाव के साथ जुटे रहना होगा।

प्रदेश सहप्रभारी व  मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि हम इस समय पर जनता  के बीच कोरोना गाइडलाइन का पालन कर हर संभव मदद के लिये सक्रिय रहना होगा। प्रदेश की जनता को कांग्रेस की सरकार ने इस पीड़ा काल में भगवान भरोसे छोड़ दिया है। हम सबको  जनता के विश्वास पर खरा उतरना होगा।

प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की सहभागिता से सेवा ही संगठन अभियान को सफल बनाने में जुटे है। इस अभियान का हमें अच्छा प्रतिशाद मिल रहा है। हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में सफल हुए है।
केन्द्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार को हर संभव मदद कर रही है। लेकिन प्रदेश की सरकार कोरोना से लड़ने के बजाय अपने आपसी लड़ाई में व्यस्त है ।जिसका नुकसान प्रदेश की जनता  को भुगतना पड़ रहा है। इसके साथ ही केन्द्र द्वारा संचालित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर प्रदेश सरकार की कोई रूचि नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि शहर के बाद गांव के स्तर पर जिस तरह से कोरोना विस्तार हो रहा है। उस पर अंकुश लगाने में पुरी तरह प्रदेश सरकार नाकाम है। अब हालत है कि कोरोना के आंकड़े ही छिपाये जा रहे हैं। कोरोना के जांच के नाम पर कुछ भी नही रहा है। 

राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति भयावह है। लेकिन हम सब सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से कोरोना को परास्त करने में कारगर कदम उठा रहे हैं। कोरोना मुक्ति अभियान में पार्टी हर कार्यकर्ता अपना महात्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
बैठक संचालन प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल व महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी किया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री किरण देव आई टी सेल प्रदेश संयोजक दीपक म्हस्के व  बिलासपुर से पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर, संभाग प्रभारी कृष्णा राय,सांसद अरूण साव, गोमती साय, गुहाराम अजगले, पूर्व मंत्री व विधायक पुन्नूलाल लाल मोहले,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, कृष्ण मूर्तिबांधी, रजनीश सिंह, सौरभ सिंह व पूर्व महामंत्री गिरधर गुप्ता, विजय शर्मा, ओपी चौधरी  सहित जिलाध्यक्ष व सरगुजा से पूर्व सांसद नंदकुमार साय, पूर्व प्रदेश संगठन  महामंत्री रामप्रताप सिंह,मंत्री रामसेवक पैकरा,भैय्यालाल रजवाड़े, श्यामबिहारी जायसवाल, अखिलेश सोनी, अनुराग सिंह देव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित पार्टी पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष ने हिस्सा लिया।

No comments