Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भूल से भी ना लगाएं ऐसी जगह देवी-देवताओं के कैलेंडर,या आईना बढ़ जाता है वास्तु दोष

Aber अबेर न्यूज़। हम अपने जीवन मे तमाम ऐसी कोशिश करते है जिससे हमें और हमारे परिवार को कोई परेशानी ना आये किन्तु अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है ...


Aber अबेर न्यूज़। हम अपने जीवन मे तमाम ऐसी कोशिश करते है जिससे हमें और हमारे परिवार को कोई परेशानी ना आये किन्तु अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है कि हमे लगता है कि हमारे जीवन में अचानक से परेशानियां बढ़ जाती है या हमारा किया हुआ कोई भी काम पूरा नहीं होता है. हमारे हर कार्य में बाधाएं आने लगती है. ऐसे में घर में जाने और अनजाने कई वास्तु दोष हो जाते हैं. जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आ जाती है. इसके लिए हमें वास्तु के मुताबिक कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
घर से वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप कुछ आसान से उपाय कर सकते हैं. जिससे आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकाराकत्मकता का संचार होगा. आपके जीवन में आने वाली परेशानियों से आपको राहत मिलेगी. चलिए बताते हैं आपको ये उपाय।
अगर आपके सोने के कमरे में शीशा लगा हुआ है तो इसे आप उसे कमरे में ऐसी जगह लगाए जिससे आपका बिस्तर का प्रतिबिंब ना दिखें. वास्तु के मुताबिक आपको कोई भी अंग सोते वक्त शीशे में दिखाई देता है तो आपके शरीर में रोग होने की आशंका रहती है. यदि सोते वक्त शीशे में आपका प्रतिबिंब दिखाई देता है तो शीशे को वहां से हटा दें या सोते वक्त पर्दा डाल दें।
ये भी पढ़े...

अक्सर लोग घरो में देवी-देवताओं का मूर्तियां कैलेंडर लगा देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. देवी-देवताओं के कैलेंडर सिर्फ पूजा घर में ही लगाएं. पूजा के स्थान को घर के ईशान कोम में बनाना चाहिए. जिससे पूजा करने के दौरान आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रहे.इसके अलावा पितरों की तस्वीर कभी भी पूजा मंदिर में ना रखें।
वास्तु के मुताबिक घरों में ऐसी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. जिसमें कोई आक्रोशित हो या फिर हिंसा का चित्रण किया गया हो. घर में हमेशा मुस्कुराते चहेरे और हरियाली चित्र लगाने चाहिए. इससे घर में खुशहाली रहती है. इसके अलावा ध्यान रखें कि घर के मेन गेट के सामने कभी भी टॉयलेट नहीं बनवाना चाहिए. वास्तु के मुताबिक घर में कभी भी सीधी रेखा में तीन दरवाजे नहीं होने चाहिए. इससे भी वास्तु दोष होता है।

No comments