Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

न्यायधानी बिलासपुर में आश्रम का दरवाजा तोड़कर साधु को युवकों ने लाठी-डंडों से पीटा

aber news बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में कुछ युवकों ने गुरुवार शाम को एक साधु की पिटाई कर दी। आश्रम का दरवाजा तोड़कर घुसे युवको...


aber news बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में कुछ युवकों ने गुरुवार शाम को एक साधु की पिटाई कर दी। आश्रम का दरवाजा तोड़कर घुसे युवकों ने साधु पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई आश्रम की महिला कर्मचारी की भी जमकर पीटा। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साधु ने एक दिन पहले देर रात स्पीकर पर तेज गाना बजाने से मना किया था। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। घटना का वीडियो भी वायरल है।
गुरुवार शाम करीब 5 बजे वही 4 युवक उनके आश्रम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। उनमें से एक आरोपी ने खुद का नाम सोनू साहू बताया। इसके बाद गालियां देनी शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम धनरास के सौराबांधा में स्वामी अड़गेड़नंद आश्रम बनाकर करीब 10 साल से रहते हैं। एक दिन पहले बुधवार रात करीब 11 बजे कुछ युवक आश्रम के पास पहाड़ी पर स्पीकर से गाना बजा रहे थे। इस पर स्वामी अड़गेड़नंद ने युवकों से कहा कि उन्हें आराम करना है। आप लोग गाना बंद कर दीजिए। इस पर युवक भड़क गए और उन्हें धमकी दी कि अगले दिन आश्रम में 4 बजे आएंगे फिर बताएंगे।

आश्रम में घुसकर गालियां दे रहे थे, मना करने पर डंडे से मारा
अगले दिन गुरुवार शाम करीब 5 बजे वही 4 युवक उनके आश्रम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। उनमें से एक आरोपी ने खुद का नाम सोनू साहू बताया। इसके बाद गालियां देनी शुरू कर दी। आरोप है कि साधु ने मना किया तो सोनू ने लकड़ी से उनके सिर पर वार कर दिया। उसके अन्य साथियों ने भी गालियां देते हुए डंडे से पीटने लगे। इस दौरान आश्रम में रहने वाली चैती यादव बीच-बचाव करने आई तो उसके सिर पर डंडे से वार किया।

15 मई को भी कुछ लोगों ने आश्रम में हमला किया था

हमले के बाद सारे आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बार देर शाम किसी तरह अपनी कर्मचारी चैती यादव के साथ साधु अड़गेड़नंद थाने पहुंचे। अपने साथ वह वारदात में प्रयुक्त डंडा भी लेकर गए। इसी डंडे से आरोपियों ने उनको पीटा था। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे पहले भी 15 मई को आश्रम में गांव के कुछ लोगों ने लोहे के चिमटे से उन पर वार किया था। इसके बाद बाबा ने कोटा थाने में FIR दर्ज कराई थी।

No comments

राज्यपाल श्री डेका से मुख्यमंत्री श्री साय ने की भेंट

मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य म...

मुख्यमंत्री श्री साय ने नवनिर्मित आधुनिक आयुर्वेदिक प्रसंस्क...

तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में ‘चरण पादुका योजना’ का पु...

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा से संवरते...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी 'मन की बात' की 123व...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडल...

छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ का वार्षिक आमसभा एवं स...

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीस...

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन दादर खुर्द, बालको नगर और खरमोर...