aber news केदारनाथ : उत्तराखंड स्थित भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट आज सोमवार को सुबह 5 बजे खुलें। राज्य के मुख्यम...
aber news केदारनाथ : उत्तराखंड स्थित भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट आज सोमवार को सुबह 5 बजे खुलें। राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्रद्धालुओं को शुभकामनायें देते हुये अपील की है कि अपने घरों में रहकर पूजा-अर्चना करें।
धाम में श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली शनिवार शाम ही धाम पहुंच चुकी थी। अब आज सुबह पांच बजे धाम के कपाट खुल गए। इससे पूर्व श्री यमुनोत्री धाम के कपाट 14 मई तथा श्री गंगोत्री धाम के कपाट 15 मई को खुल चुके है। अब श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को सुबह चार बजकर 15 बजे खुलेंगे। आज श्री नृसिंह मंदिर से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी के साथ योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंच गयी है। जबकि कल शाम श्री उद्धव जी एवं श्री कुबेर जी के साथ ही आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी श्री बदरीनाथ धाम पहुंच जायेगी।
कोविड के दृष्टिगत चारधाम यात्रा को अस्थायी रुप से स्थगित किया जा चुका है। नित्यनियम से पूजा - अर्चना चलेगी। धामों में पूजपाठ से जुड़े लोगों को जाने की अनुमति है तथा कोरोना बचाव मानकों का पालन हो रहा है। देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी सिंह केदारनाथ धाम में व्यवस्थाओं का अवलोकन कर रहे है। गढ़वाल आयुक्त और उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने चारधाम के कपाट खुलने के अवसर पर कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments