Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

उत्तर प्रदेश में होली मनाई गई जोर शोर से

 


aber.लखनऊ। रंगों का त्योहार होली सोमवार को पूरे उत्तर प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि, इस दौरान कोरोना की गाइडलाइन का आमतौर पर उल्लघंन किया गया। मथुरा, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ और कानपुर समेत पूरे प्रदेश में लोग सुबह से ही होली के रंग में रंगे नजर आए।


इस दौरान जमकर रंग खेला गया और अबीर गुलाल की बरसात हुई। मथुरा वृंदावन की गलियों और मंदिरों में जमकर अबीर गुलाल उड़ा। बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और जमकर टेसू के फूल और गुलाल उड़ाए गए। इस दौरान अलग अलग मंदिरों में कृष्ण भक्ति का सैलाब उमड़ता रहा। वाराणसी की गलियों और चौराहों पर रंगों की बरसात हुई, जिससे कुछ समय के लिये सड़कों का रंग बदल गया। भगवान भोले की नगरी काशी में भी हुड़दंग के साथ गलियों में रंगों की फुआर और गुलाल का रंग और चटक हो गया है। इस दौरान ठंडाई का दौर जमकर चला।

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालांकि भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में भाग नहीं लिया। गोरखनाथ मंदिर में परंपरा के अनुरुप होलिका दहन की राख उड़ाकर तथा तिलक लगाकर होली मनाई गई। गुरु गोरक्षनाथ को भस्म अर्पित करने के बाद प्रधान पुजारी कमलनाथ ने गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का तिलक किया। इससे पहले सीएम योगी ने गुरु गोरक्षनाथ और अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का दर्शन पूजन किया। उन्होंने कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए होली मनाने की अपील की और कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य और अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है।

No comments

राज्यपाल श्री डेका से मुख्यमंत्री श्री साय ने की भेंट

मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य म...

मुख्यमंत्री श्री साय ने नवनिर्मित आधुनिक आयुर्वेदिक प्रसंस्क...

तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में ‘चरण पादुका योजना’ का पु...

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा से संवरते...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी 'मन की बात' की 123व...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडल...

छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ का वार्षिक आमसभा एवं स...

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीस...

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन दादर खुर्द, बालको नगर और खरमोर...