Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छत्तीसगढ़ में नहीं रुक रही हाथियों की मौत: सरगुजा में मिला बच्चे का शव

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाथी की मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं शिकारी तो कहीं खेत में फैले करंट से हाथियों की जान जा रही ...

 


रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाथी की मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं शिकारी तो कहीं खेत में फैले करंट से हाथियों की जान जा रही है और वन विभाग इस पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। सरगुजा में होली के दिन एक हाथी के बच्चे का सड़ी-गली हालत में शव मिला है। शव पर घाव के निशान हैं और उसके दोनों दांत भी गायब थे। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि उसके दांत काटकर ले जाए गए हैं। ऐसे में हाथी के बच्चे की हत्या करने की आशंका है। वहीं सूचना मिलने के दो दिन बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया है। हालांकि उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक, मैनपाट के लालिया गांव से लगे धरमजयगढ़ वन मंडल में चरवाहे जंगल में मवेशी चराने गए थे। वन क्षेत्र के पहाड़ी के किनारे खाई के पास तेज बदबू आने पर वहां पहुंचे तो देखा कि हाथी के बच्चे का शव पड़ा हुआ है। इस पर उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के मैदानी कर्मचारियों को दी। हालांकि होली की छुट्टी होने के कारण कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। अगले दिन डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया।

वन विभाग के अफसर बोले- पहाड़ी से खाई में गिरा होगा
हाथी के बच्चे की उम्र करीब 4 साल बताई जा रही है। रेंजर फेकू राम चौबे ने हाथी के बच्चे के गिरकर मौत होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि हो सकता है कि पहाड़ी से हाथी का बच्चा खाई में गिर गया हो। इसके कारण चोट लगने से उसकी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि गोसनी हाथी का दल पिछले तीन-चार माह से वहां विचरण कर रहा है। उसमें 9 हाथी शामिल हैं। वह मैनपाट और धरमजयगढ़ में ही विचरण करते हैं।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मंत्रालय के पंचम तल में न...

खूब पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है- मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप पत्थलगांव में ऑ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मंत्रालय के पंचम तल में न...

अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश की भागीदारी ...

किसानों के हित में साय सरकार का बड़ा फैसला...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय...

छत पर बनाए खुद के बिजलीघर से गणेश चंद शर्मा का घर हुआ रोशन

कभी सूर्य की तपन से मिलती थी परेशानी, अब वही बना राहत की किर...

छत पर बिजलीघर, घर में उजियारा: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से...