Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 5

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

590 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 62 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला

मास्क नहीं पहनने वालों पर नगर पालिका की बड़ी कार्यवाही नारायणपुर। जिले में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने पर सोमवार 22 मार्च से शनिवार ...

मास्क नहीं पहनने वालों पर नगर पालिका की बड़ी कार्यवाही


नारायणपुर। जिले में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने पर सोमवार 22 मार्च से शनिवार 27 मार्च तक नगर पालिका एवं पुलिस विभाग के दल द्वारा 590 लोगों पर बड़ी कार्यवाही की गई है। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निदेर्शानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली के नेतृत्व में नगर पालिका दल द्वारा जिले के सार्वजनिक स्थल, दुकानों, होटलों एवं बाजार क्षेत्र में मास्क लगाये बिना घूमते 590 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 62 हजार से अधिक का जुर्माना वसूल वसूल किया गया। साथ ही दुकानदारों एवं ग्राहकों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा एक समय में किसी भी दुकान में अधिक व्यक्तियों के नहीं रहने की समझाईश दी गई। कोरोना पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री साहू ने 25 मार्च को प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। आदेश में सार्वजनिक स्थलों में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग किया जाना अनिवार्य किया गया है। उल्लंघन की दशा में राज्य शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित अर्थदण्ड(वर्तमान में 500 रुपए) अधिरोपित किया जाएगा तथा अर्थदण्ड देने से इंकार करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

No comments

नर्मदा परिक्रमा तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए परिक्रमा पथ...

दीपावली के बाद बहनों को हर महीने देंगे 1500 रुपए : मुख्यमंत्...

मुख्यमंत्री ने देवशयनी एकादशी की दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ज...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक: मंत्री ...

कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रधान पाठक निलंबित

प्रदेश में अब तक 229.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

विधानसभा की कार्यवाही से आमजनों को अवगत कराने में संसदीय पत्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लिया ...

छत्तीसगढ़ में वैकल्पिक उर्वरकों की कोई कमी नही