Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे दौलतमंद शख्स

मुंबई। मुकेश अंबानी ने चीन के झोंग शानशान को दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर कर दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबान...

मुंबई। मुकेश अंबानी ने चीन के झोंग शानशान को दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर कर दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। करीब तीन महीनों के भीतर उन्होंने फिर से ये सफलता हासिल की है।


इतनी है संपत्ति: फोब्र्स रियल टाइम बिलियनेयर के मुताबिक मुकेश अंबानी ने चीन के झोंग शानशान को दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर कर दिया है। अब मुकेश अंबानी दुनिया के 10वें अमीर शख्स बन गए हैं। मुकेश अंबानी की संपत्ति 82 बिलियन डॉलर के करीब पहुंच चुकी है। वहीं, बात करें चीन के झोंग शानशान की तो वह अब 13वें स्थान पर हैं। झोंग शानशान की संपत्ति 77 बिलियन डॉलर है। बीते कुछ दिनों में झोंग शानशान की संपत्ति में बड़ी गिरावट की वजह से संपत्ति में भी कमी आई है। हालांकि, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रैंकिंग में अब भी चीन के झोंग शानशान एशिया के सबसे बड़े दौलतमंद अरबपति बने हुए हैं।
आपको बता दें कि बीते साल के आखिरी महीनों में मुकेश अंबानी की संपत्ति में बड़ी गिरावट आई थी। इस गिरावट और झोंग शानशान की संपत्ति में बेतहाशा बढ़ोतरी की वजह से मुकेश अंबानी को रैंकिंग भी गंवानी पड़ी थी। ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, साल 2020 में शानशान की संपत्ति में सात अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
शानशान कौन हैं:
चीन के अरबपति शानशान बोतल बंद पानी का कारोबार करते हैं। पहले उन्होंने एक निर्माण कंपनी में वर्कर की तरह काम किया। इसके बाद 1996 में नान्ग्फू की स्थापना की थी। ये चीन में बोतल बंद पानी मार्केट में लीडिंग कंपनी है। यह कंपनी इसी साल हॉन्गकॉन्ग में पब्लिक लिस्ट हुई है। इसके बाद से शेयर में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मंत्रालय के पंचम तल में न...

खूब पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है- मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप पत्थलगांव में ऑ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मंत्रालय के पंचम तल में न...

अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश की भागीदारी ...

किसानों के हित में साय सरकार का बड़ा फैसला...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय...

छत पर बनाए खुद के बिजलीघर से गणेश चंद शर्मा का घर हुआ रोशन

कभी सूर्य की तपन से मिलती थी परेशानी, अब वही बना राहत की किर...

छत पर बिजलीघर, घर में उजियारा: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से...