अबेर न्यूज सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार सुबह पुल से नहर में गिर गई। इस हा...
अबेर न्यूज सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार सुबह पुल से नहर में गिर गई। इस हादसे में 16 महिलाओं एवं एक बच्चे सहित 37 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे के बाद 7 लोग तैरकर नदी से बाहर आ गए। इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत एवं संभागीय आयुक्त (रीवा) राजेश जैन ने यह जानकारी दी।
कुमावत ने बताया कि अब तक बाणसागर नहर से 37 शवों को बाहर निकाला गया है। बस को भी नहर से बाहर निकाल लिया गया है और इसमें अब एक भी शव नहीं है। कितने यात्री अब भी लापता हैं, इस बारे में पूछे जाने पर कुमावत ने कहा, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद 7 लोग तैरकर सुरक्षित नदी से बाहर आ गए हैं। बचाव अभियान अब भी जारी है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, सीधी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर मैं लगातार प्रशासन और राहत कार्य में जुटे लोगों के संपर्क में हूं। मन बहुत व्यथित है। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य लगातार जारी है। जिलाधिकारी, आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
very good
ReplyDelete