Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, June 27

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

चीन पर कब तक झूठ बोलेगी कांग्रेस: नड्डा

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में चीन द्वारा गांव बसाने के दावे वाली खबरों को लेकर म...


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में चीन द्वारा गांव बसाने के दावे वाली खबरों को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। अब इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस सांसद से सवाल पूछे हैं। उन्होंने वायनाड से सांसद से पूछा कि आखिर कांग्रेस कब तक चीन पर झूठ बोलती रहेगी। उन्होंने कोरोना वायरस वैक्सीन, किसान आंदोलन, एपीएमसी एक्ट को लेकर भी राहुल पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा, अब जब श्री राहुल गांधी अपनी मासिक छुट्टी से लौट आए हैं, तो मैं उनसे कुछ प्रश्न करना चाहूंगा। मुझे उम्मीद है कि वह आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इनके जवाब देंगे। आखिर कब राहुल गांधी, उनका परिवार और कांग्रेस चीन पर झूठ बोलना बंद करेगा? क्या वह इस बात से इनकार कर सकते हैं कि वह जिसका उल्लेख कर रहे हैं, उस अरुणाचल प्रदेश सहित हजारों किलोमीटर की जमीन को किसी और ने नहीं बल्कि पंडित नेहरू ने चीन को उपहार के तौर पर दी थी? बार-बार, कांग्रेस चीन के सामने आत्मसमर्पण क्यों करती है?

No comments

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान के त्वरित निराकरण हेतु...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की ...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

एक पेड़ मां के नाम 2.0: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आम का पौधा ...

उत्तरप्रदेश के राज्य मंत्री संजय सिंह गौड़ ने मंत्री रामविचार...

बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्म...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को ...

वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर होनहार युवा कलाकारों...

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा 29 जून और 5 जु...