Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, June 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राम मंदिर निर्माण के नाम पर वसूली के आरोप में केस दर्ज

मुरादाबाद। अयोध्या में भले ही राम मंदिर का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन राम नाम पर अवैध रूप से चंदा वसूली शुरू हो गई। इसी तरह का एक औ...


मुरादाबाद। अयोध्या में भले ही राम मंदिर का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन राम नाम पर अवैध रूप से चंदा वसूली शुरू हो गई। इसी तरह का एक और मामला शनिवार को मुरादाबाद में सामने आया। श्रीराम निर्माण निधि समर्पण समिति मुरादाबाद के अध्यक्ष ने थाना सिविल लाइंस में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इससे पहले भी फर्जी रसीद छपवाकर राम मंदिर के नाम पर वसूली का केस मझोला थाने में दर्ज किया जा चुका है। श्री राम मंदिर निधि समर्पण समिति मुरादाबाद के अध्यक्ष ओम प्रकाश शास्त्री समिति के मंत्री प्रभात गोयल के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी रोहन सक्सेना निवासी विजय नगर थाना कटघर, अमित अग्रवाल निवासी पुरानी तहसील के सामने कोतवाली, हर्ष वर्मा निवासी चौरासी घंटा थाना नागफनी और मनोज व्यास पूर्व कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के मिलते जुलते नाम से रसीद तैयार करा कर लोगों से अवैध रूप से चंदा वसूलना शुरू कर दिया हैं।उन्होंने बताया कि जब वह लोगों के पास समर्पण के लिए पहुंचे तो पता चला कि उनके पास से पहले ही कोई चंदा लेकर जा चुका है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दर्वेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इससे पूर्व 25 दिसंबर को मझोला थाने में भाजपा के जिलाध्यक्ष राजपाल चौहान ने एक व्यक्ति के खिलाफ रसीद पर उनका और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का फोटो छपवाकर राम मंदिर के नाम पर चंदा लेने का केस दर्ज कराया था।

No comments

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

मुख्यमंत्री श्री साय की अभिनव पहल: डिजीलॉकर के माध्यम से लाख...

राष्ट्रीय कार्यशाला "एनजीओ मीट-2025" का भव्य आयोजन मैट्स यून...

हम सभी की साझी भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होग...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का ...

नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा सं...

कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री ...

नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण...

उद्योग मंत्री देवांगन 13 जून को कोण्डागांव के दौरे पर

एयर इंडिया विमान हादसे पर राज्यपाल डेका ने गहरा शोक व्यक्त क...