Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पहली बार असम पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल-कहा- वहां कांग्रेस को अधिक मजबूत करुंगा

रायपुर। असम की चुनावी राजनीति में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के महारथियों की एंट्री हो चुकी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव समन्वयक बना...


रायपुर। असम की चुनावी राजनीति में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के महारथियों की एंट्री हो चुकी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव समन्वयक बनाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सोमवार को पहली बार असम के दो दिनी प्रवास पर गुवाहाटी पहुंच गए। रायपुर विधायक और असम के प्रभारी सचिव विकास उपाध्याय वहां तीन दिन पहले से ही पहुंचे हुए हैं। असम जाने से पहले रायपुर में संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, पार्टी आलाकमान ने उन्हें असम की जिम्मेदारी दी है। वे असम में पार्टी संगठन को मजबूत करने काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रवास में वे कामाख्या देवी की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना भी करेंगे। आज भी वे राजीव भवन में विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठककर चुनावी वास्तविकताओं से परिचित होने की कोशिश करेंगे। असम के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह भी इन बैठकों के लिए गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। गुवाहाटी हवाई अड्डे पर विधायक विकास उपाध्याय सहित असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया।
-छत्तीसगढ़ मूल के वोटरों को सहेजने की कोशिश
माना जा रहा है कि असम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को जिम्मेदारी देकर कांग्रेस नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ मूल के वोटरों को सहेजने की कोशिश की है। रायपुर विधायक और असम के प्रभारी सचिव विकास उपाध्याय ने बताया, असम के क्षेत्रफल का एक बड़ा भू-भाग ग्रामीण अंचल है। इन इलाकों का मुख्य व्यवसाय चाय बागान के साथ-साथ कृषि है। इसी हिस्से में छत्तीसगढ़, ओडिशा के आदिवासी व सतनामी समाज के लोग कई दशकों से निवासरत हैं। ये लोग किसी प्रत्याशी की हार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विकास उपाध्याय ने कहा, इस लिहाज से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का असम दौरा कांग्रेस के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्...

डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित

स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ का बनेगा नया ग्रोथ इंजन

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर प्रदेश भ...

वनमंत्री कश्यप ने प्राथमिक शालाओं में पौष्टिक आहार नाश्ता प्...

श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल