Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 31

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कड़ाके की ठंड के चपेट में उत्तर भारत

नई दिल्ली। देश भर में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। एक ओर जहां पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी  ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी ...


नई दिल्ली। देश भर में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। एक ओर जहां पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी  ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भयंकर सर्दी रहने की बात कही है, लेकिन सोमवार से ठंड से थोड़ी राहत मिलनी शुरू होगी। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
राजस्थान के अनेक हिस्सों में रात का पारा गिरा
राजस्थान के अनेक हिस्सों में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जहां बीती शनिवार रात पिलानी 1.4 डिग्री सेल्सियस न्यनूतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इसी तरह चुरू में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गंगानगर में यह 2.5, जैसलमेर में 6.1 , बीकानेर में 6.3 और अलवर में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अनेक हिस्सों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। उत्तर प्रदेश में ठंड बढऩे से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के कारण गरीबों की हालत खराब हो गई है।
पहाड़ों पर हिमपात
उत्तर भारत के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 22 से 25 जनवरी के बीच भारी बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।शुक्रवार को चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ था, इससे शनिवार को मैदानी इलाकों में कम धुंध पड़ी। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि प्रदेश के सात जिलों सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी व कांगड़ा में धुंध सुबह दो-तीन घंटे रहने के बाद छंट जा रही है। कुछ स्थानों पर सुबह करीब 10 बजे सूरज की किरणें धरती पर पड़ रही हैं।
 

No comments

मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंड...

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्...

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी न...

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहु...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...