Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 2

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अगर आपको पेट में गैस, अपच और कब्ज की शिकायत है तो हम आपको पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स

नई दिल्ली । यदि आप अपनी सेहत को सुधारने की सोच रहे हैं तो सबसे जरूरी है आप अपनी दिनचर्या में बदलाव लाइए। आपकी सेहत तब तक नहीं सुधर सकती और आ...


नई दिल्ली
। यदि आप अपनी सेहत को सुधारने की सोच रहे हैं तो सबसे जरूरी है आप अपनी दिनचर्या में बदलाव लाइए। आपकी सेहत तब तक नहीं सुधर सकती और आप तब तक फिट नहीं हो सकते जब तक अपकी पाचन शक्ति ठीक नहीं होगी। भले ही आप कितने पौष्टिक आहार का सेवन कर लें, यदि पेट में कब्ज रहेगा तो इसका फायदा शरीर को नहीं मिलेगा। आइए हम आपको पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स दे रहे हैं।


खाने को चबाकर खायें :-

पुरुषों की पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए यह पहला कदम हो सकता है। यदि आप खाने को जल्?दबाजी में खाते हैं तो वह आसानी से पचता नहीं है, इसलिए खाने को आराम से और चबा-चबाकर खाइए। सामान्?यतया लोग खाने के टुकड़े को 8-10 बार चबाते हैं जबकि खाने को कम से कम 30-35 बार चबाकर खाना चाहिए। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है।

गरम पानी पियें :-

पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी है और यह हमारे शरीर के विषाक्?त पदार्थों को बाहर निकालता है। लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि सामान्?य पानी की तुलना में गरम पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसलिए पानी को पीने से पहले हल्?का गरम कीजिए। रोज 8 से 10 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। नींबू पानी पीने से भी पाचन शक्ति मजबूत होती है।


खाते वक्त ध्यान रखें :-

खाना शुरू करने से पहले एक क्रम निर्धारित कीजिए, पहले हैवी खाने की बजाय खाने की शुरूआत सलाद से कीजिए। सलाद खाने से आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। ओवरईटिंग के कारण ही अपच की समस्?या होती है और खाना आसानी से नहीं पच पाता है। इसके अलावा अधिक खाना भी मोटापे का कारण बन सकता है।

पाचन शक्ति बढ़ाने वाले आहार :-

ऐसे आहार का सेवन कीजिए जो पचने में आसान हों, जैसे - बथुआ, साबुत अनाज, अंगूर, सेब आदि। बथुआ और पालक का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।


इन आहार से बचें :-

ऐसे आहार का सेवन करने से बचें जिसमें फैटी एसिड की मात्रा अधिक हो, क्योंकि ये आसानी से नहीं पचते। इसलिए जंक फूड, फास्ट फूड, तले-भुने खाद्य-पदार्थ आदि खाने से बचें।


विटामिन सी युक्त आहार खायें :
-
विटामिन सी युक्त खाद्य-पदार्थों के सेवन से भी पाचन शक्ति मजबूत होती है। विटामिन सी युक्त आहार जैसे - ब्रोकोली, टमाटर, किवी, स्ट्रॉबेरी आदि का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।



खाने का समय :-

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है कि आप समय पर खाना खायें और खाने के बीच निश्चित अंतराल रखें। सुबह 8 बजे लंच, 1 बजे लंच और 8 बजे डिनर कीजिए, इसे अलावा इन खाने के बीच हेल्दी स्नैक्स खाइए। इससे खाने के बीच निश्चित अंतराल होगा और आपका पाचन तंत्र ठीक से काम करेगा। सोने से दो घंटा पहले डिनर कीजिए, इससे खाना अच्छे से पचता है।

नियमित व्यायाम :-

रोज व्यायाम करने से आपका पूरा शरीर फिट रहता है और आप बीमार नहीं होते, यही बात पाचन तंत्र के लिए भी लागू होती है। इसलिए रोज व्यायाम के लिए कम से कम 30 मिनट का समय जरूर निकालें।


इसके अलावा अपने वजन पर नियंत्रण रखें, सकारात्मक सोचें और पौष्टिक खायें। इन सब तरीकों को आजमाने से आपकी पाचन शक्ति हमेशा मजबूत बनी रहेगी।

No comments

हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्य...

मुख्यमंत्री ने दुधारू पशु प्रदाय योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अ...

छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख...

मुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया श...

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में श...

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…