Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बेलगाम महंगाई से आम जनता त्रस्त, मोदी जी महंगाई पर नहीं करते मन की बात : कांग्रेस

कांकेर। केन्द्र की भाजपा सरकार के  कारण से लगातार देश की जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों  के कारण से पहल...


कांकेर। केन्द्र की भाजपा सरकार के  कारण से लगातार देश की जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों  के कारण से पहले से ही पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता परेशान थी, अब खाद्य तेल के बढ़ती कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील गोस्वामी ने देश में खाद्य पदार्थों, खाद्य तेलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के महंगाई पर बेपरवाह रवैये से सब परेशान है। जब से केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तब से महंगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है। महंगाई की सबसे ज़्यादा मार गऱीबों  और मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ी  है। बेलगाम महंगाई न केवल चिंताजनक है अपितु यह देश को दिशाहीन लक्ष्य की ओर लेकर जा रही है, जहां सिवाय पछतावे के और कुछ नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने न कभी मन की बात में  इस विषय पर चिन्ता की और न बढ़ती हुई महंगाई को रोकने आवश्यक कदम उठाए। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील गोस्वामी ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते आर्थिक बदहाली से जूझ रहे आम उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार बढ़ती जा रही है। देश में  बढ़ती महंगाई को रोकने में केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी  है। मोदी जी जब विपक्ष में थे तो अपने हर सभा के  भाषण के दौरान दस मिनट से ज्यादा समय तक महंगाई के विषय पर तत्कालीन सरकार पर निशाना साधते थे तथा केंद्र में भाजपा की  सरकार बनाने की अपील करते हुए महंगाई को कम करने की बात कर  सत्ता हासिल करने में सफल रहे। जब से मोदी जी के हाथों में जनता ने केन्द्र की चाबी सौंपी है तब से महगांई बेलगाम होती चली जा रही है।

No comments