Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, May 22

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

एनएसयूआई ने प्रदेश के किसानों से जुटाया एक-एक पैली धान- मुख्यमंत्री ने 53 टन धान से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर स्थित निवास से दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों की सहायता के लिए 53 टन धान भरे हुए दो ट्रको...


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर स्थित निवास से दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों की सहायता के लिए 53 टन धान भरे हुए दो ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ठरवक कार्यकतार्ओं ने एक रुपया और एक पैली धान अभियान के तहत यह अनाज इकट्ठा किया था। इस अनाज का इस्तेमाल दिल्ली के किसान आंदोलन में चल रहे लंगर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में संघर्षरत किसानों के सहयोग के लिए ठरवक ने पूरे छत्तीसगढ़ में एक रुपया दान, एक पैली धान अभियान चलाया था। इस अभियान के जरिये प्रदेश भर से कुल 53 टन धान और 66 हजार 500 रुपए की राशि एकत्रित की गई है। इसे आज दिल्ली में आंदोलनकारी किसानों की सहायता के लिए रवाना किया गया है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया, लंगर में सीधे धान का इस्तेमाल नहीं हो सकता। ऐसे में इसकी मिलिंग कराया जाएगा। उससे बने चावल के साथ दाल, मसाले, खाद्य तेल, डिस्पोजेबल गिलास, प्लेट, चम्मच, कप और पानी की बोतल भी दिल्ली भेजा जाएगा। खाद्य सामग्री रवाना करते समय खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य भगत, निखिल द्विवेदी, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments

पहाड़ी कोरवा के पीएम जनमन आवास में पहुंचे मुख्यमंत्री

तेज हवाओं के बीच ढोढरीकला में अचानक उतरा मुख्यमंत्री का हेलि...

जारी है विजय का शंखनाद, निर्णायक मोड़ पर नक्सलवाद के खिलाफ ज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हरगवां गांव में औचक दौरा

मैं आपके गांव-घर का बेटा, प्रदेश को विकास की राह में ले जाना...

सर्वे सूची में शामिल हितग्राहियों को मिलेगा पीएम आवास: मुख्य...

सुशासन तिहार में खालेबेन्दी के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी प...

शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाने युक्तियुक्तकरण जर...

पेलमनाला जलाशय योजना के लिए 8.16 करोड़ रूपए स्वीकृत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के अतंर्गत जशपुर ...