Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

आठ लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली कोरसा मासे सहित 2 गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला नक्सली कोरसा मासे उर्फ शांति पर 8 लाख र...


रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला नक्सली कोरसा मासे उर्फ शांति पर 8 लाख रुपए का इनाम है। जबकि दूसरी महिला नक्सली डीएकेएमएस अध्यक्ष है। शासन की नीति के अनुसार, धारित पद पर एक लाख रुपए का इनाम है। गंगालूर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर  डीआरजी, एसटीएफ और जिला पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा है। जिला पुलिस बल और डीआरजी की टीम सोमवार को पदेड़ा-चेरपाल की ओर निकली थी। इस दौरान जवानों ने जंगल में घेराबंदी कर एक महिला नक्सली को पकड़ लिया। उसकी पहचान माड़ डिवीजन में कंपनी नंबर एक की सदस्य और पुजारीपारा निवासी कोरसा मासे उर्फ शांति के रूप में हुई है। पकड़ी गई महिला नक्सली पर दिसंबर में कैंप के विरोध में भीड़ को उकसाने और हमले का आरोप है।
वहीं जिला पुलिस बल और एसटीएफ की टीम ने चेरला मार्ग से डीएकेएमएस अध्यक्ष को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। टीम थाना पामेड़ से निकली थी। इस दौरान धरमावरम, सरपंच पारा निवासी सुनीता कारम को पकड़ा। सुनीता पर पामेड़ क्षेत्र में स्थापित नवीन पुलिस कैंप पर 18 दिसंबर को एचई बम से हमला करने और फायरिंग में शामिल होने का आरोप है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

No comments

मुख्यमंत्री श्री साय से केरल एवं ओडिशा के सांसदों के प्रतिनि...

मुख्यमंत्री श्री साय से किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाड़ियों न...

जन्माष्टमी पर होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. ...

बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श ...

ऑपरेशन महादेव` : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री विष्णु दे...

मनरेगा से मिला नौनिहालों को सशक्त भविष्य का आधार

मजदूरी से आत्मनिर्भरता तक: रतन चंदेल की प्रेरक यात्रा

बूझमाड़ के बच्चों ने क्रैक की कृषि प्रवेश परीक्षा, ज्ञानगुड़ी ...

आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 की लिखित परीक्षा हेतु पात्...

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025: प्रतिभाशाली बच्चों...