——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दुबई में भारत-पाक बॉक्सिंग फाइट से पहले बवाल, भारतीय बॉक्सर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को मारा थप्पड़: फेस-ऑफ के दौरान भिड़े दोनों, वीडियो वायरल

दुबई। भारत और पाकिस्तान के दो बॉक्सर के बीच होने वाले मुकाबले से पहले ही दुबई में विवाद हो गया। प्रमोशनल इवेंट के दौरान भारतीय बॉक्सर मनीष श...




दुबई। भारत और पाकिस्तान के दो बॉक्सर के बीच होने वाले मुकाबले से पहले ही दुबई में विवाद हो गया। प्रमोशनल इवेंट के दौरान भारतीय बॉक्सर मनीष शर्मा ने पाकिस्तानी खिलाड़ी रहीम परदेसी को सबके सामने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से मंच पर अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फेस-ऑफ के दौरान बढ़ा विवाद

यह घटना दुबई में आयोजित 'फ्यूरी बाय द सी' बॉक्सिंग प्रमोशनल इवेंट की है। यहां भारतीय इन्फ्लुएंसर और बॉक्सर मनीष शर्मा का सामना पाकिस्तानी बॉक्सर रहीम परदेसी से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रहीम ने अपनी बातों और हरकतों से मनीष को उकसाया था। इसके बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया।

जब दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आकर फेस-ऑफ कर रहे थे, तभी मनीष ने रहीम को थप्पड़ मार दिया। इस अप्रत्याशित घटना से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। विवाद बढ़ता देख सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत दोनों खिलाड़ियों को अलग किया।

6 नवंबर को रिंग में होगा मुकाबला

दोनों बॉक्सर के बीच 6 नवंबर को दुबई के निक्की बीच पर फाइट होनी है। मुकाबले से पहले हुई इस घटना ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। मनीष शर्मा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ बॉक्सिंग में भी पहचान बना रहे हैं। वहीं, रहीम परदेसी पाकिस्तान के चर्चित सोशल मीडिया पर्सनालिटी और बॉक्सर हैं।

अब सबकी नजर 6 नवंबर को होने वाली फाइट पर है। देखना होगा कि मंच पर हुई इस भिड़ंत के बाद रिंग में दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला कितना रोमांचक रहता है।

No comments