——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बेकाबू थार ने 3 बाइकों को मारी टक्कर, दो चचेरे भाइयों की मौत: 100 की रफ्तार से दौड़ रही थी SUV, 3 युवक गंभीर घायल; चालक फरार

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तेज रफ्तार थार ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। बेकाबू SUV ने एक के बाद एक तीन बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे ...



अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तेज रफ्तार थार ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। बेकाबू SUV ने एक के बाद एक तीन बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार रात करीब 9:30 बजे नौगावां सादात थाना क्षेत्र में हुई। हादसे के बाद थार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

10 फीट दूर जाकर गिरे बाइक सवार

पुलिस के मुताबिक, थार बिजनौर मार्ग पर करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। इसी दौरान उसने पहले एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद दो अन्य बाइकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

एक ही परिवार के दो युवकों की गई जान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान प्रशांत (21) और राजीव (22) के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई थे। प्रशांत, राजीव के ताऊ का बेटा था। प्रशांत का परिवार डाक बंगला पीरगढ़ मोहल्ले में रहता है, जबकि राजीव का परिवार जय ओम नगर में रहता है। दोनों मंगलवार को एक ही बाइक से नौगावां सादात गए थे। वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में घायल हुए तीन अन्य युवकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्रशांत और राजीव को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने लगी तो परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने फरार थार चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए करीब दो घंटे तक शव नहीं उठने दिए। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर परिजनों को शांत कराया।

संभल जिले की है थार, चालक की तलाश जारी

हादसे में थार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। नंबर प्लेट के आधार पर थार का संबंध संभल जिले के असमोली क्षेत्र से मिला है। हादसे के बाद वाहन सवार मौके से भाग निकले थे। पुलिस यह पता लगा रही है कि गाड़ी में कितने लोग मौजूद थे और वे कहां के रहने वाले हैं। फरार चालक और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।


No comments