——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह 2026 : इन विभूतियों को मिलेगा राज्य सम्मान, देखिए पूरी लिस्ट

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य स्थापना दिवस-राज्योत्सव 2026 के अवसर पर दिए जाने वाले राज्य स्तरीय अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस ...




रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य स्थापना दिवस-राज्योत्सव 2026 के अवसर पर दिए जाने वाले राज्य स्तरीय अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 36 हस्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार इस बार शहीद वीरनारायण सिंह, यति यतनलाल, गुण्डाधूर, मिनीमाता, गुरु घासीदास, हबीब तनवीर सहित सभी प्रतिष्ठित पुरस्कारों के विजेताओं के नाम तय कर दिए गए हैं।

प्रमुख सम्मान पाने वाले -

1. शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान - श्री दुमन लाल ध्रुव, जिला-धमतरी (आदिवासी सामाजिक चेतना क्षेत्र)
2. यति यतनलाल सम्मान - विश्व गीता धाम, गोविन्द पंथी सेवा धाम, कुहारी, जिला-दुर्ग (अहिंसा एवं गौरक्षा)
3. गुण्डाधूर सम्मान - सुश्री संतोषी देवी, जिला-कोरबा (खेल)
4. मिनीमाता सम्मान - लोक आस्था सेवा संस्थान, गरियाबंद (महिला उत्थान)
5. गुरु घासीदास सम्मान - श्री सुखदेव भास्कर, जिला-कबीरधाम
6. ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार - प्राथमिक कुकडू मछुवा सहकारी समिति, चित्रकोट, बस्तर (श्री धर्मसिंह बघेल)
7. हबीब तनवीर सम्मान - डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, रायपुर (छत्तीसगढ़ी रंगमंच)
8. महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान - श्री टोमन कुमार, जिला-बालोद (तीरंदाजी)
9. पंडित रविशंकर सागर सम्मान - श्री तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान, नेहरू नगर, बिलासपुर
10. पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान - डॉ. विहंगरेलाल साहू, जिला-रायगढ़ (हिन्दी साहित्य)
11. चक्रधर सम्मान - डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति, रायपुर (शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य)
12. दाऊ मंदराजी सम्मान - श्रीमती रेखा जलक्षत्री, रायपुर (लोक नाट्य)
13. डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार - श्री पुनीदास भट्ट, जिला-कबीरधाम
14. महाराजा अग्रसेन सम्मान - श्री बाबूलाल अग्रवाल, जिला-रायगढ़ (सामाजिक समरसता)
15. चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता (प्रिंट हिन्दी) - श्री प्रमोद कुमार साहू, रायपुर
16. चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता (इलेक्ट्रॉनिक हिन्दी) - 1. श्री वरुण सखाजी, रायपुर एवं 2. सुश्री रश्मिका पांडेय, रायपुर
17. मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता (अंग्रेजी) - श्री शिशिर रॉय चौधरी, रायपुर
18. धन्वंतरि सम्मान - डॉ. दिनेश कुमार नाग, जिला-धमतरी
19. श्रीमती बिलासा देवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार - श्री प्रदीप कुमार सोनी, जिला-बालोद
20. राजेश्री महंत वैष्णवदास जी महाराज संस्कृत भाषा सम्मान - डॉ. बहुरन सिंह पटेल, रायपुर
21. डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान - श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर
22. स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार - अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड यूनिट कुकुरदीह, सीमेट वर्क्स, सरसीवां, जिला-बलौदाबाजार
23. पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान - श्री सुरेश कुमार ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक, जिला-रायपुर (अपराध अनुसंधान)
24. छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान - श्रीमती दीपाली सरवगी, जिला-दंतेवाड़ा
25. किशोर साहू सम्मान - श्री सैयद ताहिर अली (करन खान), जिला-रायपुर (हिन्दी/छत्तीसगढ़ी सिनेमा)
26. लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान - श्रीमती साधना यादव, जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़ी लोकगीत)
27. देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार - श्री सी.एल.रात्रे, आरंग, रायपुर
28. खुमान साव सम्मान - श्री चंद्रभूषण वर्मा, रायपुर (छत्तीसगढ़ी लोक संगीत)
29. लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार - श्री दुर्गा प्रसाद पारकर, जिला-दुर्ग
30. किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण - श्री मोहन सुंदरानी, रायपुर (सिनेमा निर्देशन)
31. बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान - 1. श्री कौस्तुभ शुक्ला, मयूर विहार दिल्ली एवं 2. श्री हेमंत कुमार मिश्र, रायपुर
32. माता बहादुर कलारिन सम्मान - श्रीमती बूलबुल वैद्य, जिला-कांकेर
33. पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान - श्री अनंत विजय, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक, रायपुर
34. डॉ. तीनन बाई सम्मान - श्री चेतन लाल देवांगन पाडे़तरा, जिला-दुर्ग (पंडवानी कला)
35. छेन्द्रू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार - श्री सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय, जिला-कबीरधाम
36. संत रविदास सम्मान - श्री जगदीश प्रसाद देशमुख, जिला-बालोद (सामाजिक समानता)

No comments