——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गरीबों को दिया मकान, छत्तीसगढ़ की बनी राष्ट्रीय पहचान, आज दिल्ली में मिलेगा सम्मान

नई दिल्ली विज्ञान भवन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव यह सम्मान हासिल करेंगे. भूपेंद्र दुबे की रिपोर्ट.   रायपुर:  October 5, 2026छत्तीसगढ़ में ...



नई दिल्ली विज्ञान भवन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव यह सम्मान हासिल करेंगे. भूपेंद्र दुबे की रिपोर्ट.

 

रायपुर:  October 5, 2026छत्तीसगढ़ में पिछला विधानसभा चुनाव 2023 में 2 चरणों में हुआ था. पहले चरण का मतदान 7 और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को हुआ था. विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अपना घोषणा पत्र लाया था. इस घोषणा पत्र को छत्तीसगढ़ बीजेपी ने मोदी की गारंटी बताया था. बीजेपी ने ऐलान किया था कि वो सरकार में आते ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराएगी.


पीएम आवास के लिए छत्तीसगढ़ को मिलेगा सम्मान

चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सरकार ने अपना वादा निभाया और लोगों का अपना पक्का मकान होने का सपना पूरा करना शुरू किया. सरकार के इस काम को केंद्र सरकार ने भी सराहा और अब उस काम का इनाम सम्मान के रूप में मिलने वाला है. नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पुरस्कार-2026 में सम्मान ग्रहण करने के लिए छत्तीसगढ़ को आमंत्रण मिला है.


प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पुरस्कार-2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने आमंत्रण मिलने पर खुशी जाहिर की है. सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार शहरी गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के “अपने पक्के घर” के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है. योजना से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि डिप्टी सीएम सह नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री अरुण साव के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन को नई गति मिली है. राज्य के आवास प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान हासिल हुई.


विज्ञान भवन में आज मिलेगा सम्मान

भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पुरस्कार-2026 समारोह, आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित होगा. उप मुख्यमंत्री अरुण साव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी-सह-राज्य मिशन संचालक, पीएमएवाई (शहरी) सुमित अग्रवाल छत्तीसगढ़ की ओर से आयोजन में शामिल होंगे.


डिप्टी सीएम अरुण साव को दिया जाएगा सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहरी विकास योजनाओं को जनकल्याण से जोड़ते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया है. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि सीएम साय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा शहरी गरीबों के आवास निर्माण को गति देने, लंबित आवासों को पूरा कराने तथा हितग्राहियों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए लगातार काम किया जा रहा है.


शहरी विकास अभिकरण ने किया गुणवत्ता पूर्ण काम

अधिकारियों ने बताया, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा योजना को गति दी जा रही है. साथ ही नगरीय निकायों के साथ समन्वय कर योजना का जमीनी क्रियान्वयन मजबूत किया गया. डिप्टी सीएम के नेतृत्व में आवास स्वीकृति से लेकर निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता, हितग्राही-केंद्रित प्रक्रिया और समयबद्ध पूर्णता तक प्रत्येक स्तर पर प्रभावी निगरानी की जा रही है. इससे योजना का लाभ वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंचाने और उनके जीवन में स्थायी बदलाव लाने का मार्ग खुला है.


जानिए क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) केवल मकान निर्माण की योजना नहीं है, बल्कि शहरी गरीब परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य देने का व्यापक अभियान है. पक्के आवास से परिवारों को सुरक्षित जीवन, सामाजिक गरिमा और बच्चों की शिक्षा तथा स्वास्थ्य के लिए बेहतर वातावरण मिलता है. छत्तीसगढ़ में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के पीछे नगरीय निकायों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, तकनीकी अमले और हितग्राहियों की साझा भागीदारी रही है.


योजना से जुड़ी बड़ी बातें

"प्रधानमंत्री आवासन योजना (शहरी)-सभी के लिए आवासन" मिशन को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जून 2015 से लागू किया जा रहा है. इस मिशन के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यू. टी.) के माध्यम से सभी पात्र परिवारों/लाभार्थियों को पक्का घर बनाने या खरीदने के लिए कार्यान्वयन एजेंसियों को केंद्रीय सहायता प्रदान की जाती है. मिशन के तहत बनाए गए या अधिग्रहित किए गए या खरीदे गए सभी घरों में रसोई, पानी की आपूर्ति, बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए. इस योजना का विस्तार पहले से स्वीकृत घरों के निर्माण को पूरा करने के लिए किया गया है.

No comments