रायपुर। रस्साकशी, कबड्डी और गिल्ली-डंडा जैसे पारंपरिक खेलों के जरिए रायपुर में युवाओं ने नशामुक्त जीवन का संदेश दिया। बूढ़ा तालाब स्थित छत्र...
रायपुर। रस्साकशी, कबड्डी और गिल्ली-डंडा जैसे पारंपरिक खेलों के जरिए रायपुर में युवाओं ने नशामुक्त जीवन का संदेश दिया। बूढ़ा तालाब स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम में रविवार को माय भारत (MY Bharat) और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के संयुक्त आयोजन में 150 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के छठे सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम की थीम ‘पारंपरिक खेल: हमारी विरासत, हमारे खेल, हमारा गौरव’ रही। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ने के साथ शारीरिक सक्रियता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में रस्साकशी, कबड्डी, गिल्ली-डंडा, योग और रस्सी कूद जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। माय भारत के स्वयंसेवकों, भारतीय खेल प्राधिकरण के एथलीटों और राज्य खेल प्राधिकरण के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सामूहिक खेलों के जरिए युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने की। इस अवसर पर माय भारत के राज्य निदेशक अर्पित तिवारी, सहायक निदेशक रमन पटेल, भारतीय खेल प्राधिकरण के हाई परफॉर्मेंस कोच कुशल चंद्र त्रिपाठी, सतीश दुबे, रेणु पारिक, दुर्गा महाविद्यालय की सुनीता चंसोरिया, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव चौधरी और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ महेंद्र राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नुक्कड़ नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
दुर्गा महाविद्यालय के माय भारत स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को उजागर किया। प्रस्तुति के जरिए युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज को नशे से मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ ली और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
आयोजन के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया गया कि पारंपरिक खेलों और स्वस्थ गतिविधियों से जुड़कर न केवल अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजा जा सकता है, बल्कि नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण में भी योगदान दिया जा सकता है।


" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments