——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कुंगारपाल में ग्रामीणों ने वन मंत्री के साथ सुनी ‘मन की बात’

रायपुर, 27 सितंबर। बस्तर जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम कुंगारपाल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ...



रायपुर, 27 सितंबर। बस्तर जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम कुंगारपाल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का प्रसारण ग्रामीणों ने वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में सुना।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी ने एक साथ बैठकर देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक बदलावों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल और जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments