——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भोरमदेव शक्कर कारखाने को लगातार दो साल नेशनल अवॉर्ड, हाईएस्ट शुगर रिकवरी में छत्तीसगढ़ का पहला सम्मान

किसानों की मेहनत, तकनीकी दक्षता और बेहतर प्रबंधन से मिली उपलब्धि; नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया सम्मानित रायपुर, 23 सि...



किसानों की मेहनत, तकनीकी दक्षता और बेहतर प्रबंधन से मिली उपलब्धि; नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया सम्मानित

रायपुर, 23 सितंबर। कवर्धा के भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने ने शुगर रिकवरी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कारखाने को लगातार दो पेराई सत्र 2024-25 और 2025-26 के लिए ‘हाईएस्ट शुगर रिकवरी इन अदर एरिया’ श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। छत्तीसगढ़ के किसी सहकारी शक्कर कारखाने को पहली बार इस श्रेणी में यह सम्मान मिला है।

नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित शुगर फैक्ट्री एफिशिएंसी अवॉर्ड समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुरस्कार प्रदान किया। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी समारोह में मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

किसानों की मेहनत और प्रबंधन का नतीजा

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने उपलब्धि पर भोरमदेव शक्कर कारखाने से जुड़े गन्ना उत्पादक किसानों और प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण गन्ने की आपूर्ति, कारखाने की तकनीकी दक्षता और बेहतर प्रबंधन के संयुक्त प्रयासों से यह सफलता मिली है। उन्होंने इसे किसानों की मेहनत और सहकारिता व्यवस्था की सामूहिक शक्ति का सम्मान बताया।

कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प के अनुरूप सहकारी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। सहकारी संस्थाओं को किसानों की आर्थिक प्रगति और ग्रामीण विकास का प्रभावी माध्यम बनाने पर जोर है। संस्थाओं को आधुनिक, पारदर्शी, जवाबदेह और किसान हितैषी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि उनका सीधा लाभ किसानों तक पहुंचे।

सहकारिता में डिजिटल व्यवस्था पर जोर

सहकारिता मंत्री ने कहा कि विभाग में डिजिटलीकरण, प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के कम्प्यूटरीकरण और आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार पर काम किया जा रहा है। इससे सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने की सफलता प्रदेश की अन्य सहकारी संस्थाओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

दो पेराई सत्रों के लिए मिला सम्मान

नेशनल को-ऑपरेटिव शुगर फेडरेशन की ओर से भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दोनों पेराई सत्रों के लिए ‘हाईएस्ट शुगर रिकवरी इन अदर एरिया’ का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कारखाने की ओर से पुरस्कार आयुक्त सहकारिता रमेश शर्मा, विभागीय अधिकारियों और कारखाना प्रबंधन ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया।

No comments