——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पीएम आवास के काम में तेजी लाएं, लंबित शिकायतों का समय पर करें निराकरण

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने नगर निगम और नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश रायपुर, 3 सितंबर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने नगर निगम और जि...




कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने नगर निगम और नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

रायपुर, 3 सितंबर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने नगर निगम और जिले के नगरीय निकायों के अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और नागरिकों की शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के निर्माणाधीन आवासों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया।

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम के सभी जोन कमिश्नरों और नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समय पर और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने कहा।

कलेक्टर ने 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत और प्रगतिरत कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन और जलप्रदाय योजना के कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने पीएम आवास योजना के लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने को कहा। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने तथा नगरीय निकायों में राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, नगर निगम बिरगांव के आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा सहित जिला एवं निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments