——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सेवा संकल्प अभियान: धमतरी में दिव्यांग बालिकाओं को अधिकारों और योजनाओं की दी जानकारी

सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक से नशामुक्ति का संदेश रायपुर, 22 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत धमतरी स्थित...



सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक से नशामुक्ति का संदेश

रायपुर, 22 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत धमतरी स्थित शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय में समाज कल्याण विभाग ने एक दिवसीय प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसमें दिव्यांग बालिकाओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके अधिकारों और उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई। साथ ही नशामुक्त समाज के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।

योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया बताई

शिविर में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न हितग्राहीमूलक और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों के बारे में बताया।

बालिकाओं को उनके अधिकारों और शासन की ओर से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा गया कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की सही जानकारी जरूरी है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

नुक्कड़ नाटक से नशे के खिलाफ संदेश

कार्यक्रम में नशामुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक विशेष आकर्षण रहा। कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्परिणामों को सामने रखा।

नाटक के जरिए बताया गया कि नशे से दूर रहना केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवार और समाज के सुरक्षित भविष्य से भी जुड़ा विषय है। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया।


No comments