——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छत्तीसगढ़ में मानसून का मिला-जुला असर, बलरामपुर में औसत से 68% ज्यादा बारिश

1 जून से अब तक 1017.5 मिमी वर्षा; प्रदेश में औसत का 95.3%, कांकेर में सबसे कम 68.2% बारिश रायपुर, 23 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में इस मानसून ...



1 जून से अब तक 1017.5 मिमी वर्षा; प्रदेश में औसत का 95.3%, कांकेर में सबसे कम 68.2% बारिश

रायपुर, 23 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन बारिश का असर जिलों के हिसाब से काफी अलग रहा है। 1 जून से 23 सितंबर तक प्रदेश में औसतन 1017.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 1067.6 मिमी का 95.3 प्रतिशत है। राज्य का औसत आंकड़ा सामान्य के करीब है, लेकिन कई जिलों में बारिश औसत से काफी अधिक तो कई जगह काफी कम रही है।

बलरामपुर में औसत से 67.9% ज्यादा बारिश

उत्तर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। यहां अब तक 1504.5 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य औसत की 167.9 प्रतिशत है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 135 प्रतिशत, रायपुर में 123.9, एमसीबी में 122, महासमुंद में 118.7, गरियाबंद में 116.2, सूरजपुर में 110.1, नारायणपुर में 109.7, मुंगेली में 107.8, बालोद में 105.1, धमतरी में 104.8, बलौदाबाजार में 103.7 और जांजगीर-चांपा में 100.2 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है।

कांकेर में सबसे कम, 68.2% बारिश

दूसरी ओर कांकेर में सबसे कम बारिश हुई है। यहां 985.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य औसत की केवल 68.2 प्रतिशत है।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 70%, बेमेतरा 72.1%, सुकमा 72.6%, बीजापुर 74.1%, सरगुजा 75.6%, जशपुर 78.8%, कबीरधाम 80.6%, बस्तर 82.3%, कोंडागांव 83.2%, रायगढ़ 85.2%, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 88.6%, कोरबा 89.7%, राजनांदगांव 90.7%, दंतेवाड़ा 91.2%, शक्ति 93.4%, बिलासपुर 93.6%, कोरिया 95.4% और दुर्ग 95.9% बारिश हुई है।

24 घंटे में कोंडागांव में सबसे ज्यादा बारिश

23 सितंबर को पिछले 24 घंटे में कोंडागांव में सबसे ज्यादा 41.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। सुकमा में 33.5, गरियाबंद में 32, बस्तर में 30.2, कांकेर में 23.1, धमतरी में 22 और नारायणपुर में 21.3 मिमी बारिश हुई।

सूरजपुर और कोरिया में इस अवधि में बारिश नहीं हुई। राज्य के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पूरे प्रदेश का 23 सितंबर का दैनिक औसत 9.5 मिमी रहा।

No comments