——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

महिला आयोग में 34 प्रकरणों पर सुनवाई, 8 प्रकरण नस्तीबद्ध

महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में पुलिस और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश रायपुर, 8 सितंबर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध...




महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में पुलिस और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

रायपुर, 8 सितंबर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोग कार्यालय में महिला उत्पीड़न से जुड़े प्रकरणों की जनसुनवाई हुई। प्रदेश स्तर पर यह आयोग की पांचवीं और रायपुर जिले में चौथी जनसुनवाई थी। कुल 34 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें 23 की सुनवाई हुई और 8 प्रकरण नस्तीबद्ध किए गए।

सुनवाई के दौरान शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और जान से मारने की धमकी के मामले में संबंधित थाना को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पति द्वारा मानसिक प्रताड़ना, दूसरी महिला के साथ रहने और पत्नी-पुत्री को भरण-पोषण नहीं देने के मामले में आवेदिका को न्यायालय के माध्यम से कार्रवाई की सलाह दी गई और प्रकरण की निगरानी रखने को कहा गया।

एक मामले में अनावेदक की लगातार अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उसकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। वहीं भरण-पोषण से जुड़े मामले में पुलिस अधीक्षक रायपुर को जांच कर प्रतिवेदन आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया।

पारिवारिक विवाद के एक मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद अलग-अलग किराये के मकान में रहने के निर्देश दिए गए। सामाजिक बहिष्कार के मामले में संबंधित लोगों को आवेदिकाओं को दोबारा समाज में शामिल करने और लगाए गए अनुचित दंड को हटाने के निर्देश दिए गए।

अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनका त्वरित और उचित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

No comments