——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सरगुजा संभाग में सड़कों पर खर्च होंगे 1,094 करोड़

छह जिलों में 44 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, फोरलेन से लेकर पुल-पुलियों तक होंगे काम रायपुर, 15 सितंबर 2026। सरगुजा संभाग के छह जिलों में सड...



छह जिलों में 44 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, फोरलेन से लेकर पुल-पुलियों तक होंगे काम

रायपुर, 15 सितंबर 2026। सरगुजा संभाग के छह जिलों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने 1,093.73 करोड़ रुपए की 44 परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति दी है। सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और जशपुर में नई सड़कें बनाने के साथ चौड़ीकरण, डामरीकरण, सुदृढ़ीकरण, फोरलेन और पुल-पुलियों के निर्माण के काम किए जाएंगे।

सरगुजा में फोरलेन समेत कई काम

अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में लरंगसाय चौक से रामानुजगंज मार्ग के 5 किमी हिस्से के फोरलेन चौड़ीकरण के लिए 69.10 करोड़ और गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक 5 किमी फोरलेन के लिए 61.34 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। लुण्ड्रा और सीतापुर क्षेत्र में असकला-दोरना, सोनतराई-मैनपाट मार्ग समेत विभिन्न सड़कों और पुलियों का सुदृढ़ीकरण होगा। सोनतराई-मैनपाट मार्ग के लिए 26.33 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

सूरजपुर में 63 किमी मार्ग समेत रिंग रोड मजबूत होगा

भटगांव विधानसभा क्षेत्र के तारा-प्रेमनगर-रामानुजनगर-कृष्णपुर 63 किमी मार्ग के लिए 64.93 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। कल्याणपुर-लटोरी मार्ग के लिए 40.93 करोड़, विशुनपुर-सूरजपुर-ओड़गी मार्ग के लिए 32.24 करोड़ और सूरजपुर के 17 किमी रिंग रोड के सुदृढ़ीकरण के लिए 16.39 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं।

बलरामपुर में सीमावर्ती इलाकों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी

परसवार-चलगली 18 किमी उन्नयन मार्ग के लिए 38.80 करोड़ रुपए, वाड्रफनगर-जनकपुर-बलंगी मार्ग के लिए 35.32 करोड़ और कामेश्वरनगर-लुरगी मार्ग के लिए 25.69 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों से सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों तक आवागमन आसान होगा।

जशपुर में पहाड़ी इलाकों की सड़कें होंगी मजबूत

लुड़ेग-बागबहार-तपकरा-लवाकेरा 55.80 किमी राज्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए 40.32 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। पत्थलगांव के पहाड़ी हिस्सों के उन्नयन पर 36.85 करोड़ और बतौली-बगीचा-चरईडांड मार्ग के लिए 34.44 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

कनेक्टिविटी सुधरेगी तो गांवों तक पहुंचेगा विकास

इन सड़क परियोजनाओं से आवागमन के साथ कृषि, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद है। किसानों के उत्पाद बाजार तक आसानी से पहुंचेंगे। दूरस्थ इलाकों के लोगों के लिए स्कूल, कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच आसान होगी। बेहतर सड़क नेटवर्क से सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच भी गांवों तक तेज होगी।

1,093.73 करोड़ रुपए की ये 44 परियोजनाएं सरगुजा संभाग में कनेक्टिविटी मजबूत करने के साथ विकास, निवेश और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी।


No comments