रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रविवार को शंकर नगर स्थित शासकीय बालिका गृह में बेटियों के साथ प्रधानमंत्री नर...
रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रविवार को शंकर नगर स्थित शासकीय बालिका गृह में बेटियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुना। इस दौरान मंत्री ने बेटियों से आत्मीय संवाद कर उनके सपनों, रुचियों और भविष्य को लेकर उनकी सोच जानी।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि बेटियों के साथ बैठकर ‘मन की बात’ सुनना उनके लिए बेहद सुखद और आत्मीय अनुभव रहा। प्रधानमंत्री के विचार सकारात्मक सोच, नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बालिका गृह की बेटियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बेटियों को मिलेंगे आगे बढ़ने के अवसर
मंत्री ने कहा कि हर बेटी को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना जरूरी है। सरकार का लक्ष्य है कि बेटियां अपने सपनों को पूरा करते हुए आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा, विकास और सशक्तीकरण के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग लगातार काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि शासकीय बालिका गृह में रह रही बेटियों के सपनों को उड़ान देने के लिए उन्हें बेहतर वातावरण, आवश्यक सुविधाएं और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। बेटियों में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाना विभाग के प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments