रायपुर, 30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ प्रदान करेगा। पर्यटन क्षेत्र में उत्कृ...
रायपुर, 30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ प्रदान करेगा। पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होटल, टूर ऑपरेटर, जिले, स्टार्टअप, रिसॉर्ट, पर्यटक सूचना केंद्र, होमस्टे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इको-टूरिज्म साइट और एडवेंचर टूरिज्म संचालकों को सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे। इनमें सर्वश्रेष्ठ होटल, पंजीकृत टूर ऑपरेटर, जिला पर्यटन प्रोत्साहन, पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता, सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट, पर्यटक सूचना केंद्र, होमस्टे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इको-टूरिज्म साइट और एडवेंचर टूरिज्म शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी के विजेता को 11 हजार रुपए और मेमेंटो प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कार के लिए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय समुदाय की भागीदारी, रोजगार सृजन, पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं, नवाचार, डिजिटल प्रचार और पर्यटन व्यवसाय के विकास जैसे मानकों को आधार बनाया जाएगा। इसके जरिए छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और साहसिक पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
15 सितंबर तक आवेदन
इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं और पात्र पर्यटन हितधारक 15 सितंबर 2026 तक अपनी प्रविष्टियां it@visitcg.in पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए 94594-60947 पर संपर्क किया जा सकता है।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments