रायपुर/रायगढ़, 31 जुलाई। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान क...
रायपुर/रायगढ़, 31 जुलाई। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरण बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और अस्वस्थ जीवनशैली जैसी बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए हर व्यक्ति को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी मानना होगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
श्री डेका ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ मां के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का भी प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपनी माता के सम्मान या उनकी स्मृति में एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments